Uttarakhand Cabinet Expansion: उत्तराखंड में शुक्रवार (20 मार्च) को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मंत्रिमंडल का बहुप्रतीक्षित विस्तार हो गया। इस दौरान देहरादून के लोक भवन में पांच नए मंत्रियों ने शपथ ली, जिससे अगले साल की शुरुआत में होने वाले विधानसभा चुनावों से पहले सभी खाली पद भर गए। इसमें विधायक खजान दास, भरत सिंह चौधरी, मदन कौशिक, प्रदीप बत्रा और राम सिंह कैड़ा को शामिल किया गया। लोक भवन में आयोजित समारोह में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (रिटायर्ड) ने मंत्रियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।
