Get App

India Weather Update: पहाड़ों पर सफर के लिए जाने से पहले सावधान! आंधी-बारिश का साया, 12-13 मई के लिए भारी अलर्ट

India Weather Update: मौसम विभाग के अनुसार, राज्य के कई इलाकों, खासकर पहाड़ी क्षेत्रों में तेज बारिश और खराब मौसम की संभावना है। 12 मई को 40-50 किमी/घंटा की रफ्तार से आंधी चल सकती है। प्रशासन ने चारधाम यात्रियों को सावधानी बरतने और मौसम अपडेट देखकर ही यात्रा करने की सलाह दी है

Edited By: Rajat Kumarअपडेटेड May 11, 2026 पर 8:15 AM
India Weather Update: पहाड़ों पर सफर के लिए जाने से पहले सावधान! आंधी-बारिश का साया, 12-13 मई के लिए भारी अलर्ट
India Weather Update: उत्तर-पश्चिम में आज से बदलेगा मौसम का मिजाज; पहाड़ों पर बारिश

देश में इन दिनों मौसम का अजीब ही रूप देखने को मिल रहा है। देश में कहीं भीषण गर्मी पड़ी रही है तो वहीं कई हिस्सों में भारी बारिश ने लोगों का जनजीवन व्यस्त कर रखा है। उत्तर भारत से लेकर दक्षिण भारत तक मौसम के इस रुख से हैरान हैं। मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक इसके पीछे कई वेदर सिस्टम एक साथ सक्रिय हो गई हैं. भूमध्य सागर से उठा पश्चिमी विक्षोभ अब उत्तर भारत की तरफ बढ़ रहा है। इसे देखते हुए मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है। दिल्ली-NCR के साथ ही साथ पहाड़ी राज्यों में अगले 48 घंटे बेहद अहम माने जा रहे हैं। पहाड़ी राज्यों में अगले दो दिन मौसम बिगड़ने वाला है, जिसे लेकर वहां यात्रा करने वाले लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

अगले 48 घंटे होगी भारी बारिश 

बता दें कि, मौसम विभाग ने 12 और 13 मई के लिए उत्तराखंड में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार, राज्य के कई इलाकों, खासकर पहाड़ी क्षेत्रों में तेज बारिश और खराब मौसम की संभावना है। 12 मई को 40-50 किमी/घंटा की रफ्तार से आंधी चल सकती है। प्रशासन ने चारधाम यात्रियों को सावधानी बरतने और मौसम अपडेट देखकर ही यात्रा करने की सलाह दी है।

पहाड़ों पर यात्रा करने वालों के लिए जारी हुआ अलर्ट

सब समाचार

+ और भी पढ़ें