Uttarkashi Cloudburst: धराली में चारों ओर तबाही के मंजर, भारतीय सेना के 10 जवान लापता | Moneycontrol Hindi

लाइव ब्लॉग

AUGUST 05, 2025/ 11:23 PM

Uttarkashi Cloudburst: धराली में चारों ओर तबाही के मंजर, भारतीय सेना के 10 जवान लापता

Uttarkashi Dharali Flood : उत्तरकाशी के हादसे को लेकर गृह मंत्री अमित शाह ने उत्तराखंड सीएम पुष्कर धामी से बात की है। केंद्र सरकार ने राज्य को हर संभव मदद का भरोसा दिया है। हादसे की जगह पर पहले ही एनडीआरएफ और आईटीबीपी की टीमों को बचाव कार्य के लिए रवाना कर दिया गया है। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी हादसे की जानकारी ली है और हर संभव मदद का आदेश दिया है

Story continues below Advertisement

Uttarkashi Dharali Flood News : उत्तराखंड के उत्तरकाशी में मंगलवार को बादल फटने से बड़ा हादसा हुआ है। जानकारी के मुताबिक, उत्तरकाशी क

Uttarkashi Cloud Burst LIVE : उत्तरकाशी में मंगलावार दोपहर को बादल फटा है, जिसने इलाके में काफी तबाही मचाई है।
AUGUST 05, 20258:55 PM IST

Uttarkashi Cloud Burst LIVE : मदद के लिए इंडियन एयरफोर्स तैयार

इंडियन एयरफोर्स ने जानकारी दी है कि, उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में राहत कार्यों के लिए भारतीय वायु सेना के चिनूक एमआई-17 वी5, चीता और एएलएच हेलीकॉप्टर चंडीगढ़ वायु सेना अड्डे पर सक्रिय रूप से तैयार हैं। ये हेलीकॉप्टर आवश्यक उपकरणों और सामग्रियों के साथ तैयार हैं और प्रभावित क्षेत्रों में मौसम साफ होते ही उड़ान भरेंगे।

AUGUST 05, 20258:26 PM IST

Uttarkashi Cloud Burst LIVE : भारतीय सेना के 10 जवान लापता

उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले के धराली गांव में मंगलवार बारिश तबाही बनकर आई। उत्तरकाशी में बादल फटने के कारण हर्षिल क्षेत्र में आर्मी कैंप से 8-10 भारतीय सेना के जवान लापता बताए जा रहे हैं। इस घटना में अपने ही लोगों के लापता होने के बावजूद, भारतीय सेना के जवान राहत कार्यों में लगे हुए हैं।

AUGUST 05, 20258:22 PM IST

Uttarkashi Cloud Burst LIVE : 50 से ज्यादा लोग लापता

उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले के धराली गांव में मंगलवार बारिश तबाही बनकर आई। बादल फटने के बाद अचानक आई भयंकर बाढ़, घरों और मकानों को तिनके की तरह बहा ले गया। बादल फटने से ऐसा मंजर सामने आया, जिसे देखकर किसी के भी रोंगटे खड़े हो जाए। वहीं हादसे में चार लोगों की जान चा चुकी है और 50 से भी ज्यादा लोग लापता हैं।

AUGUST 05, 20257:24 PM IST

Uttarkashi Cloud Burst LIVE : कई जिलों मे जारी हुआ रेड अलर्ट

भारतीय मौसम विभाग ने उत्तराखंड के कई जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी किया है, जिसमें मंगलवार शाम 6 बजे से 9 बजे के बीच भारी बारिश और गरज के साथ छींटे पड़ने की चेतावनी दी गई है। यह चेतावनी अल्मोड़ा, बागेश्वर, चमोली, चंपावत, नैनीताल, पिथौरागढ़, रुद्र प्रयाग, उधम सिंह नगर और उत्तरकाशी जिलों के लिए है। अलर्ट वाले क्षेत्रों में जानकी चट्टी, पुलम सुमदा, पुरोला, बाड़ाहाट रेंज, चिन्यालीसौड़, बद्रीनाथ, केदारनाथ, कर्णप्रयाग, लोहाघाट, डीडीहाट, मुनस्यारी, रुद्रपुर, खटीमा और जसपुर शामिल हैं। यह अलर्ट धराली गाँव में बादल फटने से अचानक आई बाढ़ और भूस्खलन के कुछ घंटों बाद जारी किया गया है, जिसमें कम से कम चार लोगों की मौत हो गई और कई लापता हैं। बचाव अभियान जारी है।

AUGUST 05, 20256:52 PM IST

Uttarkashi Cloud Burst LIVE : 20 लोगों को किया गया रेस्क्यू

तेज रफ्तार पानी के साथ आए मलबे ने 34 सेकेंड में धराली गांव को जमींदोज कर दिया। आपदा में 4 लोगों की मौत हो गई, जबकि 50 से ज्यादा लोग लापता हैं। NDRF, SDRF के साथ सेना की टीम रेस्क्यू ऑपरेशन चला रही हैफिलहाल 20 लोगों का रेस्क्यू किया गया है।

AUGUST 05, 20256:15 PM IST

Uttarkashi Cloud Burst LIVE : धराली में हुआ भारी नुकसान

जानकारी के मुताबिक, बाढ़ का पानी कई होटलों में घुस गया है। बाढ़ के पानी के साथ मलबा भी घरों, दुकनों में घुस गया है। बताया जा रहा है कि जलस्तर बढ़ने से धराली मार्केट क्षेत्र में भी भारी नुकसान हुआ है।

AUGUST 05, 20255:58 PM IST

Uttarkashi Cloud Burst LIVE : लगातार हो रही हैं घटनाएं

बादल फटने की इस घटना के बाद गंगोत्री धाम का संपर्क जिला मुख्यालय से पूरी तरह कट चुका है। धराली में जलस्तर बढ़ने से बाजार और घरों का काफी नुकसान पहुंचा है उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश जैसे पहाड़ी राज्यों में भारी बारिश और बादल फटने की घटनाएं लगातार हो रही हैं। 

AUGUST 05, 20255:43 PM IST

Uttarkashi Cloud Burst LIVE : लोगों की अलर्ट रहने की सलाह

प्रशासन की तरफ से भी लोगों को अलर्ट रहने की सलाह दी गई है। प्रशासन ने बताया कि हर्षिल क्षेत्र में खीर गाड़ का जलस्तर बढ़ने से कस्बा धराली में भारी नुकसान हुआ है। प्रशासन ने लोगों से नदी से दूरी बनाए रखने की अपील की है और लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने के निर्देश दिए गए हैं।

AUGUST 05, 20255:28 PM IST

Uttarkashi Cloud Burst LIVE : कई होटल और रोस्टोरेंट हुए तबाह

उत्तरकाशी ज़िले में बादल फटने की घटना पर ज़िलाधिकारी प्रशांत आर्य ने जानकारी दी कि, "...बादल फटने की वजह से एक साथ काफ़ी पानी नीचे आया है। वहां कई रेस्टोरेंट और होटल हैं। सेना की टीमें मौके पर भेज दी गई हैं। मुझे बताया गया है कि पांच लोगों की जान चली गई है। हम मौके के लिए रवाना हो रहे हैं।"

AUGUST 05, 20255:05 PM IST

Uttarkashi Cloud Burst LIVE : धराली के बाद अब यहां फटा बादल

उत्तरकाशी प्रशासन ने एक बड़ी जानकारी देते हुए बताया है कि, धराली के पास सुखी टॉप में एक और बादल फटा है। बता दें कि मंगलवार दोपहर करीब 2 बजे धराली में बड़ा बादल फटा था। इस हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई है और 50 से ज्यादा लोग लापता बताए जा रहे हैं। पुलिस, एसडीआरएफ, सेना और अन्य राहत टीमें मौके पर पहुंचकर बचाव और राहत कार्यों में जुट गई हैं।

AUGUST 05, 20254:59 PM IST

Uttarkashi Cloud Burst LIVE : मौके पर पहुंचे 150 सेना के जवान

सेना ने जानकारी दी कि, आज दोपहर करीब 1:45 बजे धराली गांव के पास लैंडस्लाइड हुआ, ये जगह स्थित भारतीय सेना कैंप से लगभग 4 किलोमीटर दूर है। घटना की सूचना मिलते ही भारतीय सेना ने तुरंत कार्रवाई करते हुए 150 जवानों को मौके पर भेजा, जो सिर्फ 10 मिनट में वहां पहुंच गए और राहत-बचाव कार्य शुरू कर दिया। अब तक 15 से 20 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला जा चुका है। घायलों को इलाज के लिए हर्षिल स्थित सेना के मेडिकल सेंटर में पहुंचाया गया है। फिलहाल राहत और बचाव का काम लगातार जारी है। फंसे हुए लोगों को खोजने और सुरक्षित निकालने के लिए हर संभव संसाधन इस्तेमाल किए जा रहे हैं। सेना का कहना है कि हालात पर लगातार नजर रखी जा रही है और जरूरतमंदों को हर संभव मदद दी जा रही है।

AUGUST 05, 20254:45 PM IST

Uttarkashi Cloud Burst LIVE : हेल्पलाइन नंबर हुआ जारी

हादसे के बाद सेना ने बयान जारी कर कहा है कि अब तक 15-20 लोगों को सफलतापूर्वक निकाला जा चुका है और फंसे हुए लोगों का पता लगाया जा रहा है। वहीं एनडीआरएफ समेत सभी राहत एजेंसियां रेस्क्यू ऑपरेशन में लगी हैं। बादल फटने से खीर गंगा नदी में आई बाढ़ में 5 लोंगों की मौत हो गई है। इस बीच जिला प्रशासन उत्तरकाशी ने हेल्पलाइन नंबर (01374-222126, 222722, 9456556431) जारी किए हैं।

AUGUST 05, 20254:39 PM IST

Uttarkashi Cloud Burst LIVE : पीएम मोदी ने कही ये बात

उत्तरकाशी हादसे के बाद पीएम मोदी ने कहा कि, उत्तरकाशी के धराली में हुई इस त्रासदी से प्रभावित लोगों के प्रति मैं अपनी संवेदना व्यक्त करता हूं। इसके साथ ही सभी पीड़ितों की कुशलता की कामना करता हूं। मुख्यमंत्री पुष्कर धामी जी से बात कर मैंने हालात की जानकारी ली है। राज्य सरकार की निगरानी में राहत और बचाव की टीमें हरसंभव प्रयास में जुटी हैं। लोगों तक मदद पहुंचाने में कोई कोर-कसर नहीं छोड़ी जा रही है।

AUGUST 05, 20254:37 PM IST

Uttarkashi Cloud Burst LIVE : सेना ने बचाई 15 लोगों की जान

हादसे के बाद सेना ने बयान जारी कर कहा है कि अब तक 15-20 लोगों को सफलतापूर्वक निकाला जा चुका है, और घायलों को हर्षिल स्थित भारतीय सेना के चिकित्सा केंद्र में इलाज के लिए भेजा गया है। राहत व बचाव कार्य जारी है, फंसे हुए लोगों का पता लगाने और उन्हें निकालने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का उपयोग किया जा रहा है. स्थिति पर निरंतर निगरानी रखी जा रही है।

AUGUST 05, 20254:22 PM IST

Uttarkashi Cloud Burst LIVE : हादसे में चार लोगों की मौत, 50 लापता

इस हादसे में अब तक चार लोगों की मौत हो गई है और संपत्ति को काफी ज्यादा नुकसान हुआ है। बादल फटने के बाद इलाके में 50 से ज्यादा लोग लापता बताए जा रहे हैं। NDRF की टीम मौके पर पहुंच गई है और रेस्क्यू ऑपरेशन किया जा रहा है।

AUGUST 05, 20254:19 PM IST

Uttarkashi Cloud Burst LIVE : NDRF और ITBP ने संभाला मोर्चा

उत्तरकाशी के हादसे को लेकर गृह मंत्री अमित शाह ने उत्तराखंड सीएम पुष्कर धामी से बात की है। केंद्र सरकार ने राज्य को हर संभव मदद का भरोसा दिया है। हादसे की जगह पर पहले ही एनडीआरएफ और आईटीबीपी की टीमों को बचाव कार्य के लिए  रवाना कर दिया गया है।

AUGUST 05, 20254:18 PM IST

Uttarkashi Cloud Burst LIVE: पूरे इलाके में मची तबाही

बादल फटने के बाद नाले में पानी के उफान से पूरे इलाके में दहशत फैल गई, अब इलाके में राहत और बचाव का काम चल रहा है। जिला आपदा प्रबंधन ने हादसे की पुष्टि की है और कहा कि हालात पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है।

AUGUST 05, 20254:17 PM IST

Uttarkashi Cloud Burst LIVE : सीएम पुष्कर सिंह धामी ने दी ये जानकारी

इस हादसे पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि, धराली (उत्तरकाशी) क्षेत्र में बादल फटने से हुए भारी नुकसान का समाचार अत्यंत दुःखद एवं पीड़ादायक है। राहत एवं बचाव कार्यों के लिए SDRF, NDRF, जिला प्रशासन तथा अन्य संबंधित टीमें युद्ध स्तर पर जुटी हुई हैं। स सम्बन्ध में लगातार वरिष्ठ अधिकारियों से संपर्क में हूँ और स्थिति की गहन निगरानी की जा रही है। ईश्वर से सभी के सकुशल होने की प्रार्थना करता हूं।