Get App

VB-G Ram G Bill 2025: राष्ट्रपति मुर्मू ने 'विकसित भारत- जी राम जी' बिल को दी मंजूरी! अब MGNREGA बना इतिहास, जानें- बड़ी बातें

VB-G Ram G Bill 2025: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने रविवार (21 दिसंबर) को 'विकसित भारत -जी राम जी' विधेयक को अपनी मंजूरी दे दी। विपक्ष के विरोध के बीच संसद ने वीबी-जी राम जी विधेयक, 2025 को पारित किया था। राष्ट्रपति मुर्मू की मंजूरी के बाद अब 'मनरेगा' की जगह 'जी राम जी' नया कानून बन गया है

Akhilesh Nath Tripathiअपडेटेड Dec 21, 2025 पर 5:58 PM
VB-G Ram G Bill 2025: राष्ट्रपति मुर्मू ने 'विकसित भारत- जी राम जी' बिल को दी मंजूरी! अब MGNREGA बना इतिहास, जानें- बड़ी बातें
नया बिल हर ग्रामीण परिवार के वयस्क सदस्य को एक वित्तीय वर्ष में 125 दिनों के मजदूरी रोजगार की वैधानिक गारंटी प्रदान करेगा

VB-G Ram G Bill 2025: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 'विकसित भारत- जी राम जी विधेयक, 2025' को मंजूरी दे दी है। सरकार महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (MGNREGA) के स्थान पर 'विकसित भारत-गारंटी फॉर रोजगार एंड आजीविका मिशन (ग्रामीण)' यानी VB-G RAM G विधेयक, 2025 लेकर आई है। राष्ट्रपति मुर्मू की मंजूरी के बाद अब मनरेगा की जगह 'जी राम जी' कानून बन गया है।

संसद ने गुरुवार को विपक्ष के विरोध के बीच 'विकसित भारत-जी राम जी विधेयक, 2025' को पारित कर दिया। इसका उद्देश्य प्रत्येक ग्रामीण परिवार को प्रति वित्त वर्ष 125 दिनों का रोजगार सुनिश्चित करना है।

ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि कांग्रेस ने बापू के आदर्शों की हत्या की। जबकि मोदी सरकार ने उन्हें जिंदा रखा है। चौहान ने मनरेगा योजना की जगह नया विधेयक लाने और उसमें से महात्मा गांधी का नाम हटाने को लेकर विपक्ष के आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया।

चौहान ने कहा कि 'विकसित भारत-जी राम जी विधेयक, 2025' के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार महात्मा गांधी के आदर्शों को लागू करने और विकसित गांव की बुनियाद पर विकसित भारत बनाने के लक्ष्य की दिशा में काम कर रही है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें