Riteish Deshmukh: भारतीय जनता पार्टी (BJP) की महाराष्ट्र इकाई के अध्यक्ष रवींद्र चव्हाण ने मंगलवार (6 जनवरी) को कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री विलासराव देशमुख की यादों को मिटाने संबंधी उनकी टिप्पणी राजनीतिक रूप से प्रेरित नहीं थी। उन्होंने कहा कि अगर इससे दिवंगत नेता के बेटे की भावनाएं आहत हुई हैं तो वह उनसे माफी मांगते हैं। एक्टर रितेश देशमुख ने चव्हाण की अपने दिवंगत पिता विलासराव देशमुख के बारे में की गई टिप्पणियों पर जवाब देते हुए कहा कि जो दिल में बस गया है, उसे मिटाया नहीं जा सकता।
