Virat Ramayan Mandir Shivling Sthapana: बिहार राज्य के पूर्वी चंपारण जिले में आज इतिहास रचने जा रहा है। यहां के कैथवलिया के विराट रामायण मंदिर में आज सहस्रलिंगम शिवलिंग की स्थापना की जा रही है। महावीर मंदिर न्यास समिति विराट रामायण मंदिर का निर्माण करा रही है। पटना हनुमान मंदिर के आचार्य किशोर कुणाल ने इस विशाल शिवलिंग के निर्माण का सपना देखा था। इसे दुनिया का सबसे बड़ा शिवलिंग बताया जा रहा है, जिसकी लंबाई 33 फिट और वजह 210 टन है। इस बेहद पावन अवसर का साक्षी बनने के लिए राज्य के मुख्य मंत्री नीतीश कुमार भी विराट रामायण मंदिर में पहुंचेंगे। आज के दिन को इस शिवलिंग की स्थापना के लिए चुनने के लिए भी खास वजह है। आइए जानें इसकी वजह और शिवलिंग की खासियतें।
