Get App

Waqf Bill: 'UPA सरकार तो संसद भवन को भी वक्फ को सौंप देती' लोकसभा में विधेयक पेश करते हुए कांग्रेस पर भड़के किरेन रिजिजू

Waqf Amendment Bill: लोकसभा में वक्फ संशोधन विधेयक पेश करने के बाद केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने दावा किया कि विपक्षी पार्टी ने सत्ता में रहते हुए वक्फ कानूनों में "संदिग्ध" बदलाव किए थे, जिसमें "वक्फ को दी गई 123 प्रमुख इमारतों" को डिनोटिफिकेशन करना भी शामिल था। केंद्रीय मंत्री ने गुस्से में कहा, "यह प्रॉपर्टी मैनेजमेंट का मुद्दा है, सरकार का धार्मिक भावनाओं से कोई लेना-देना नहीं है

MoneyControl Newsअपडेटेड Apr 02, 2025 पर 1:42 PM
Waqf Bill: 'UPA सरकार तो संसद भवन को भी वक्फ को सौंप देती' लोकसभा में विधेयक पेश करते हुए कांग्रेस पर भड़के किरेन रिजिजू
Waqf Bill: 'UPA सरकार तो संसद भवन को भी वक्फ को सौंप देती' लोकसभा में विधेयक पेश करते हुए कांग्रेस पर भड़के किरेन रिजिजू

संसद में वक्फ संशोधन विधेयक पर आठ घंटे की लंबी बहस शुरू हो गई है। बुधवार सुबह अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री किरेन रिजिजू ने लोकसभा में प्रस्तावित विधेयक पेश कर दिया। यह विधेयक मुस्लिमों की दान की हुई संपत्तियों के मैनेजमेंट को तय करने वाले कानूनों में बदलाव करने के लिए लाया गया है। बिल पेश करने के साथ ही केंद्रीय मंत्री ने कांग्रेस पर भी निशाना साधा।

रिजिजू ने दावा किया कि विपक्षी पार्टी ने सत्ता में रहते हुए वक्फ कानूनों में "संदिग्ध" बदलाव किए थे, जिसमें "वक्फ को दी गई 123 प्रमुख इमारतों" को डिनोटिफिकेशन करना भी शामिल था।

उन्होंने तंज भरे लहजे में कहा कि अगर कांग्रेस के नेतृत्व वाली UPA सरकार को नहीं रोका जाता, तो वो (पुराने) संसद भवन को भी वक्फ को सौंप देती।

इसके बाद रिजिजू ने विपक्ष की आलोचना की कि वह इन बदलावों के खिलाफ खड़ा है। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि मस्जिदों के मैनेजमेंट में कोई बदलाव नहीं होगा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें