देश के मौसम में इस समय बड़े उलटफेर देखने को मिल रहे हैं। एक तरफ जहां कुछ राज्य भारी बारिश और आंधी-तूफान से जूझ रहे हैं, वहीं उत्तर और मध्य भारत के मैदानी इलाकों में पारा रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच रहा है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार 21 अप्रैल को अरुणाचल प्रदेश में बेहद भारी बारिश होने की संभावना है, जबकि दिल्ली-एनसीआर और उत्तर प्रदेश के कई इलाके भीषण लू (Heatwave) की चपेट में रहेंगे।
