Mumbai Weather Forecast updates: महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई और आसपास के जिलों में बारिश के बाद अब उमस और गर्मी बढ़ गई है। इंडियन मेट्रोलॉजिकल डिपार्टमेंट (IMD) ने सोमवार (7 अप्रैल) को मुंबई, ठाणे, पालघर, रायगढ़, रत्नागिरी और सिंधुदुर्ग में अगले तीन दिनों के लिए हीटवेव को लेकर 'येलो अलर्ट' जारी किया। IMD ने 11 अप्रैल तक महाराष्ट्र में अधिकतम तापमान में 3-4 डिग्री सेल्सियस वृद्धि की भविष्यवाणी की है। रविवार को मौसम विभाग ने न्यूनतम 24 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम 33.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया था।