India Weather News : अप्रैल का महीना जैसे-जैसे आगे बढ़ रहा चिलचिलाती गर्मी भी बढ़ती जा रही। उत्तर भारत में अगले कुछ दिनों के दौरान झुलसाने वाली गर्मी पड़नी शुरू हो गई है तो। दक्षिण और पूर्वी भारत में बारिश के आसार हैं। IMD ने कुछ राज्यों के लिए चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग की मानें, तो अप्रैल के दूसपे हफ्ते में ही गर्मी अपना तांडव दिखाएगी और लू भी पूरा कहर बरपाएगी।
