Get App

Delhi NCR Rain Alert: दिल्ली-NCR में गरज-चमक के साथ बारिश ने दी दस्तक, 20 अप्रैल तक के मौसम के लिए IMD ने दिया ये अलर्ट

Delhi NCR Rain Alert : मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक राजस्थान के पश्चिमी हिस्सों और पड़ोसी देश पाकिस्तान के ऊपर बने एक इंड्यूस्ड साइक्लोनिक सर्कुलेशन की वजह से यह बदलाव आया है। राजस्थान के गंगानगर, हनुमानगढ़, चुरु और बीकानेर में कल हुई बारिश और आंधी का असर दिल्ली तक पहुंचा है। वहां से उड़ी धूल की वजह से दिल्ली-एनसीआर की हवा में धुंध देखी गई और एयर क्वालिटी में भी गिरावट दर्ज की गई

Moneycontrol Hindi Newsअपडेटेड Apr 17, 2026 पर 6:39 PM
Delhi NCR Rain Alert: दिल्ली-NCR में गरज-चमक के साथ बारिश ने दी दस्तक, 20 अप्रैल तक के मौसम के लिए IMD ने दिया ये अलर्ट
IMD Rain Alert: मौसम विभाग (IMD) ने दिल्ली के लिए अलर्ट जारी किया है

दिल्ली-NCR में पिछले कुछ दिनों से जारी चिलचिलाती गर्मी के बीच शुक्रवार शाम मौसम ने अचानक करवट बदल ली। दिल्ली और आसपास के इलाकों में धूल भरी आंधी के साथ गरज-चमक और हल्की बूंदाबांदी ने दस्तक दी। इससे दिल्ली एनसीआर के लोगों को तपती गर्मी से मामूली राहत मिली है। क्या आने वाले दिनों में भी दिल्ली-एनसीआर का मौसम ऐसा ही रहेगा? आइए आपको बताते हैं कि भारत के मौसम विभाग (IMD) ने 20 अप्रैल तक के मौसम के लिए क्या संभावनाएं जताई हैं।

आपको बता दें कि शुक्रवार शाम को दिल्ली और एनसीआर के कई हिस्सों में अचानक छाए बादलों और तेज हवाओं ने मौसम खुशनुमा बना दिया। राजधानी में पिछले कुछ दिनों से तापमान 40 डिग्री के करीब बना हुआ था, ऐसे में गरज-चमक के साथ हुई इस हल्की बारिश ने लोगों को झुलसाने वाली गर्मी से फौरी राहत दी है।

क्यों बदला अचानक मौसम?

मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक राजस्थान के पश्चिमी हिस्सों और पड़ोसी देश पाकिस्तान के ऊपर बने एक इंड्यूस्ड साइक्लोनिक सर्कुलेशन की वजह से यह बदलाव आया है। राजस्थान के गंगानगर, हनुमानगढ़, चुरु और बीकानेर में कल हुई बारिश और आंधी का असर दिल्ली तक पहुंचा है। वहां से उड़ी धूल की वजह से दिल्ली-एनसीआर की हवा में धुंध देखी गई और एयर क्वालिटी में भी गिरावट दर्ज की गई। इससे पहले मौसम विभाग ने भी शुक्रवार शाम के लिए दिल्ली के सभी जिलों में 'यलो अलर्ट' जारी करते हुए हल्की बारिश और 30-50 किमी/घंटा की रफ्तार से हवाएं चलने का पूर्वानुमान जताया था।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें