दिल्ली में रविवार को पिछले तीन सालों में सबसे ज्यादा न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 4.4 डिग्री ज्यादा था। पिछली बार शहर में इतना अधिक न्यूनतम तापमान 2022 में रिकॉर्ड किया गया था, जब पारा 26.2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था। मौसम विभाग के मुताबिक, रविवार को अधिकतम तापमान 39.8 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से तीन डिग्री ज्यादा है। उसने बताया कि ह्यूमिडिटी का लेवल 63 प्रतिशत से 38 प्रतिशत के बीच रहा।