Get App

कल का मौसम 9 मई: यूपी के 16 से अधिक जिलों में 50kmph वाला आंधी-तूफान, इन राज्यों में IMD ने दिया हैवी रेन का अलर्ट

Weather Report: मौसम विभाग ने संकेत दिया है कि 10 मई से एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) सक्रिय होगा। इसकी वजह से 11 से 14 मई के बीच दिल्ली, पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में आंधी-बारिश का एक और नया दौर शुरू होगा, जिससे तापमान में गिरावट आने की उम्मीद है

MoneyControl Newsअपडेटेड May 08, 2026 पर 7:31 PM
कल का मौसम 9 मई: यूपी के 16 से अधिक जिलों में 50kmph वाला आंधी-तूफान, इन राज्यों में IMD ने दिया हैवी रेन का अलर्ट
Weather Report May 9: यूपी के 16 से अधिक जिलों में 50kmph वाला आंधी-तूफान, इन राज्यों में IMD ने दिया हैवी रेन का अलर्ट

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने कल यानी 9 मई 2026 के लिए उत्तर प्रदेश समेत देश के कई राज्यों में मौसम को लेकर चेतावनी जारी की है। यूपी के पूर्वांचल और तराई बेल्ट के जिलों में कल तेज आंधी और बिजली गिरने का विशेष अलर्ट है। वहीं, दक्षिण भारत और पूर्वोत्तर राज्यों में भारी बारिश का सिलसिला जारी रहने वाला है।

उत्तर प्रदेश: पूर्वांचल में 50kmph की रफ्तार से चलेगी आंधी

यूपी के आंचलिक मौसम केंद्र के अनुसार, कल पूर्वांचल और आस-पास के क्षेत्रों में मौसम सबसे ज्यादा प्रभावित रहेगा।

इन 16 जिलों में अलर्ट: प्रयागराज, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, संत रवि दास नगर, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, कुशीनगर और महाराजगंज।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें