IMD Rain-Thunderstorm Alert: भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 12 मई के लिए देश के बड़े हिस्से में भीषण आंधी-तूफान और बारिश का अलर्ट जारी किया है। सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ और बंगाल की खाड़ी में बनी मौसमी प्रणालियों की वजह से दिल्ली-एनसीआर से लेकर बिहार और उत्तर भारत के पहाड़ी राज्यों में कुदरत का रौद्र रूप देखने को मिल सकता है। IMD की लेट इवनिंग रिपोर्ट के अनुसार, 12 मई को देश के कई राज्यों में थंडरस्क्वॉल (प्रचंड आंधी) और ओलावृष्टि की संभावना है। उत्तर-पश्चिम भारत और पूर्वी भारत के राज्यों में हवाओं की रफ्तार 60 किमी प्रति घंटे तक जा सकती है।
