Weather Update India: इंडियन मेट्रोलॉजी डिपार्टमेंट (IMD) ने अगले कुछ दिनों में महाराष्ट्र के कई इलाकों में भीषण लू चलने की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग ने लोगों से जरूरी सावधानियां बरतने की अपील की है। मौसम के पूर्वानुमान के मुताबिक, इस वीकेंड राज्य के कई हिस्सों में तापमान में काफी बढ़ोतरी होने की आशंका है। मध्य महाराष्ट्र में 16 से 18 अप्रैल के बीच, मराठवाड़ा में 16 से 18 अप्रैल के बीच, विदर्भ में 16 से 19 अप्रैल के बीच और कोंकण में 16 से 17 अप्रैल के बीच कुछ जगहों पर भीषण गर्मी और उमस भरा मौसम रहने की उम्मीद है।
