Weather Update Today News: अप्रैल महीने में ही देश के कई राज्यों में पारा 40 के पार पहुंच गया है। लोगों को सुबह के समय भी घर से निकलना दूभर हो गया है। इस बीच, मौसम विभाग ने कुछ राज्यों में बारिश होने की चेतावनी जारी की है, जिससे लोगों को जल्द ही गर्मी से थोड़ी राहत मिल सकती है। इंडियन मेट्रोलॉजिकल डिपार्टमेंट (IMD) ने 28 अप्रैल को नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, अरुणाचल प्रदेश और त्रिपुरा सहित कई पूर्वोत्तर राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।
