Get App

'तेल का स्टॉक पर्याप्त है, लेकिन LPG की सप्लाई अभी भी चिंता का विषय'; मिडिल ईस्ट जंग पर भारत सरकार का बयान

West Asia Conflict: मिनिस्ट्री ऑफ पेट्रोलियम एंड नेचुरल गैस (MoPNG) की जॉइंट सेक्रेटरी (मार्केटिंग और ऑयल रिफाइनरी) सुजाता शर्मा ने सोमवार (23 मार्च) को बताया कि कच्चे तेल का स्टॉक अभी भी पर्याप्त है। उन्होंने कहा कि पिछले तीन सप्ताह में 3.5 लाख नए कमर्शियल और घरेलू PNG कनेक्शन जोड़े गए हैं

Akhilesh Nath Tripathiअपडेटेड Mar 23, 2026 पर 5:25 PM
'तेल का स्टॉक पर्याप्त है, लेकिन LPG की सप्लाई अभी भी चिंता का विषय'; मिडिल ईस्ट जंग पर भारत सरकार का बयान
सरकार के मुताबिक, West Asia Conflict: भारत में LPG की सप्लाई अभी भी चिंता का विषय बनी हुई है

West Asia Conflict: मिडिल ईस्ट जंग पर भारत सरकार की तरफ से सोमवार को कहा गया कि तेल का स्टॉक देश में पर्याप्त है। लेकिन LPG की सप्लाई अभी भी चिंता का विषय बनी हुई है। मिनिस्ट्री ऑफ पेट्रोलियम एंड नेचुरल गैस (MoPNG) की जॉइंट सेक्रेटरी (मार्केटिंग और ऑयल रिफाइनरी) सुजाता शर्मा ने सोमवार को बताया कि कच्चे तेल का स्टॉक अभी भी पर्याप्त है। उन्होंने कहा कि पिछले तीन सप्ताह में 3.5 लाख नए कमर्शियल और घरेलू PNG कनेक्शन जोड़े गए हैं।

एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, "LPG की सप्लाई अभी भी चिंता का विषय है। लेकिन कहीं भी सप्लाई पूरी तरह से ठप होने की कोई रिपोर्ट नहीं मिली है।" शर्मा ने यह भी बताया कि 20 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को 15,800 टन कमर्शियल LPG मिली है।

सुजाता शर्मा ने कहा, "पिछले तीन हफ्तों में लगभग 3.5 लाख घरेलू और कमर्शियल PNG कनेक्शन दिए गए हैं या चालू किए गए हैं। LPG की सप्लाई अभी भी चिंता का विषय बनी हुई है। लेकिन LPG डिस्ट्रीब्यूटरशिप पर कोई कमी नहीं है। LPG की घबराहट में की जाने वाली बुकिंग कम हो गई है।" उन्होंने पत्रकारों के एक सवाल पर कहा कि LPG की डिलीवरी पूरी तरह से सामान्य है।

शर्मा ने आगे कहा, "कमर्शियल LPG के संबंध में अब कमर्शियल LPG की लगभग 50% मात्रा राज्य सरकारों और केंद्र शासित प्रदेशों के अधिकार में होगी। भारत सरकार ने राज्य सरकारों से अनुरोध किया है कि वे इस आवंटन में रेस्टोरेंट, ढाबे, होटल, इंडस्ट्रियल कैंटीन, फ़ूड प्रोसेसिंग, डेयरी यूनिट, राज्य सरकार या स्थानीय निकायों द्वारा चलाए जाने वाले रियायती कैंटीन या फ़ूड आउटलेट, कम्युनिटी किचन और प्रवासी मजदूरों के लिए पांच किलोग्राम FTL को शामिल करें।"

सब समाचार

+ और भी पढ़ें