UNDP Report: मिडिल ईस्ट में जारी सैन्य संघर्ष और तनाव केवल सीमाओं तक सीमित नहीं है, बल्कि इसका असर भारत के आम आदमी की जेब और थाली तक पहुंचने वाला है। संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम (UNDP) की ताजा रिपोर्ट 'मिलिट्री एस्केलेशन इन द मिडिल ईस्ट' ने भारत के भविष्य को लेकर एक डरावनी तस्वीर पेश की है। रिपोर्ट के अनुसार, इस युद्ध के कारण भारत के करीब 25 लाख लोग गरीबी रेखा के नीचे जा सकते हैं।
