Get App

झारग्राम की झालमुरी हिट - पीएम मोदी का लोकल कनेक्ट सोशल मीडिया पर सुपर हिट

बंगाल के आम आदमी के साथ पीएम मोदी की यही साठ गांठ ही कारण है कि इन विधानसभा चुनावों में जब एक एक सीट पर आर पार की लडा़ई चल रही हो तो आम जनता के बीच खड़े होना ही सत्तारुढ त्रिनामूल कांग्रेस की नींद उड़ा रहा है। झालमुरी बनाने वाले दुकानदार से पीएम मोदी की बातचीत तो इतनी वाइरल हो रही है कि मानों सोशल मीडिया में तूफान आ गया हो।

Amitabh Sinhaअपडेटेड Apr 20, 2026 पर 9:14 PM
झारग्राम की झालमुरी हिट - पीएम मोदी का लोकल कनेक्ट सोशल मीडिया पर सुपर हिट
पीएम नरेन्द्र मोदी का झारग्राम में झालमुरी खाना बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बैनर्जी को हजम नहीं हो रहा रहा है।

पीएम नरेन्द्र मोदी का झारग्राम में झालमुरी खाना बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बैनर्जी को हजम नहीं हो रहा रहा है। पीएम ने पूरे बंगाल में दिन भर में चार रैलियां की। बीच में समय मिला तो जनता के बीच भी जा पहुंचे। पीएम को अपने बीच पाकर जनता का उत्साह देखते ही बनता था। पीएम ने एक दुकान में दस रुपये की झालमुरी बनवायी और उसके जायके का पूरा लुत्फ उठाया। वहां मौजुद बच्चों के साथ बांट का खाया भी। पीएम मोदी तो झारमुरी खा कर निकल गए। लेकिन लोगों पर छोड़ गए ऐसी छाप जिससे मानो ममता दीदी की टीएमसी का सारा चुनावी तंत्र चरमरा उठा है।

मुख्यमंत्री ममता बैनर्जी ने अपनी रैलियों में पीएम मोदी पर निशाना साधना जारी रखा। उन्होने आरोप लगाया कि झालमुरी एसपीजी ने बनायी। एक सूर में बंगाल की सीएम ने झालमुरी खाने को नौटंकी करार दे दिया। जाहिर है अगर ये नौटंकी ही थी तो इस स्तर पर पीएम पर हल्ला बोल करने की जरुरत ही क्या थी। इस नजरअंदाज कर ममता दीदी दूसरे मुद्दों पर जा सकतीं थीं। लेकिन लोगों के बीच पीएम मोदी के इस जायके का असर दूर कोलकाता तक नजर आया। बच्चों और महिलाओं का इस कदर उत्साह और प्यार तो मोदी के झालमुरी के जायके को खासा मीठा बना गया। असर तो पूरे बंगाल में होना ही था। ये साईलेंट वोटर तो पीएम मोदी की ताकत ही हैं।

बंगाल के आम आदमी के साथ पीएम मोदी की यही साठ गांठ ही कारण है कि इन विधानसभा चुनावों में जब एक एक सीट पर आर पार की लडा़ई चल रही हो तो आम जनता के बीच खड़े होना ही सत्तारुढ त्रिनामूल कांग्रेस की नींद उड़ा रहा है। झालमुरी बनाने वाले दुकानदार से पीएम मोदी की बातचीत तो इतनी वाइरल हो रही है कि मानों सोशल मीडिया में तूफान आ गया हो। पीएम मोदी जब दुकान में पहुंचे तो दुकानदार को भी यकीन नहीं हुआष। उसने पूछा क्या आप प्याज डाल कर खाएंगे तो पीएम ने हां मे जवाब दिया और साथ ही कहा वो सिर्फ दिमाग नहीं खाते। पीएम मोदी ने उसे झालमुरी के दस रुपये भी दिए। इस पर भी बंगाल की सीएम ममता बैनर्जी कटाक्ष करने से नहीं चूकीं। ममता ने कहा कि पीएम दस रुपये भी लेकर चलते हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें