VB–G Ram G Bill 2025: कई दशकों से मजदूरी-आधारित रोजगार कार्यक्रम भारत की ग्रामीण विकास रणनीति का एक अभिन्न घटक रहे हैं। ये अपर्याप्त रोजगार और आजीविका असुरक्षा का सामना कर रहे ग्रामीण परिवारों को आय सहायता प्रदान करते रहे हैं। समय के साथ, ग्रामीण अर्थव्यवस्था में विस्तारित सामाजिक संरक्षण (expanded social protection), भौतिक एवं डिजिटल कनेक्टिविटी में सुधार, वित्तीय समावेशन में वृद्धि (enhanced financial inclusion) तथा आजीविकाओं के विविधीकरण (diversification of livelihoods) के कारण उल्लेखनीय परिवर्तन हुआ है।
