Gold Rate Today in India: अमेरिकी फेडरल रिजर्व के ब्याज दरों के नजरिए को लेकर बाजार के सतर्क रुझान ने गोल्ड की चमक आज लगातार दूसरे दिन फीकी की तो इंडस्ट्रियल डिमांड में नरमी से चांदी पर भी दबाव दिखा। गोल्ड की बात करें तो लगातार दो दिनों की स्थिरता के बाद दो दिनों में 10 ग्राम 24 कैरट वाला गोल्ड ₹230 और 22 कैरट वाला ₹210 सस्ता हुआ है। आज की बात करें तो राजधानी दिल्ली में आज 24 कैरट और 22 कैरट वाला 10 ग्राम गोल्ड ₹10 सस्ता हुआ है। चांदी की बात करें तो आज इसकी भी चमक फीकी हुई है। लगातार सात दिनों की स्थिरता के बाद आज इसके भाव नीचे आए हैं। एक किलो चांदी आज ₹100 सस्ती हुई है।
