Get App

खान सर को जेल जाने से किसने बचाया? जानिए पटना के चर्चित वकील अरविंद कुमार मव्वर के बारे में

Khan Sir Case: अरविंद कुमार मव्वर खास तौर पर क्रिमिनल मामलों, जमानत और अग्रिम जमानत (Anticipatory Bail) से जुड़े केसों के विशेषज्ञ माने जाते हैं। इसके अलावा वह संपत्ति विवाद, सिविल केस और पारिवारिक मामलों की भी पैरवी करते हैं

Curated By: Shubham Sharmaअपडेटेड Jun 09, 2026 पर 3:34 PM
खान सर को जेल जाने से किसने बचाया? जानिए पटना के चर्चित वकील अरविंद कुमार मव्वर के बारे में
Khan Sir Case: खान सर को जेल जाने से किसने बचाया? जानिए पटना के चर्चित वकील अरविंद कुमार मव्वर के बारे में

पटना के चर्चित यूट्यूबर और शिक्षक खान सर की गिरफ्तारी पर फिलहाल रोक लग गई है। इस राहत के पीछे जिस वकील का बड़ा योगदान माना जा रहा है, उनका नाम है अरविंद कुमार मव्वर। पटना सिविल कोर्ट में उन्होंने ऐसी दलीलें पेश कीं कि जिला जज ने खान सर की गिरफ्तारी पर अंतरिम रोक लगा दी।

कौन हैं अरविंद कुमार मव्वर?

अरविंद कुमार मव्वर पटना के जाने-माने वकील हैं। वह करीब 20 साल से पटना हाई कोर्ट और जिला अदालतों में वकालत कर रहे हैं। उन्होंने अपनी शुरुआती पढ़ाई पटना कॉलेजिएट स्कूल से की और इसके बाद LLB की डिग्री हासिल की। लंबे समय से कानून के क्षेत्र में सक्रिय रहने के कारण उनकी पहचान एक अनुभवी और भरोसेमंद वकील के रूप में बन चुकी है।

किस तरह के मामलों में हैं माहिर?

सब समाचार

+ और भी पढ़ें