महारानी कामसुंदरी देवी... एक ऐसी शख्सियत, जिन्हें सत्ता के प्रदर्शन से नहीं, बल्कि कर्तव्य की मौन शक्ति के लिए जाना जाता है। वह महिला जो बिहार के दरभंगा राजघराने की अंतिम महारानी थी और अब इस दुनिया से विदा ले चुकी है। 12 जनवरी 2026 को 96 वर्ष की आयु में उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके जाने के साथ ही मिथिला की शाही परंपरा का अंतिम जीवंत अध्याय भी इतिहास बन गया। कामसुंदरी देवी पिछले 6 महीनों से अस्वस्थ थीं और दरभंगा स्थित कल्याणी निवास में उन्होंने अंतिम सांस ली।
