Saketh Sreenivasaiah: अमेरिका में एक सप्ताह से भी कम समय पहले लापता हुआ 22 वर्षीय भारतीय पोस्टग्रेजुएट छात्र साकेत श्रीनिवासैया मृत पाया गया है। कर्नाटक के रहने वाले और कैलिफोर्निया विश्वविद्यालय बर्कले में पढ़ने वाले छात्र साकेत श्रीनिवासैया 9 फरवरी से लापता थे। सैन फ्रांसिस्को स्थित भारतीय वाणिज्य दूतावास ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट में छात्र के शव की बरामदगी की पुष्टि की। पोस्ट में कहा गया है, "इंडियन कॉन्सुलेट को यह सूचित करते हुए गहरा दुख है कि स्थानीय पुलिस ने लापता भारतीय छात्र साकेत श्रीनिवासैया के शव की बरामदगी की पुष्टि कर दी है।"
