Aadhaar: बिहार में SIR चल रहा है, जिसे लेकर सियासी पारा उफान पर है। SIR से मोटा-मोटी तात्पर्य अवैध वोटरों की पहचान करके उन्हें वोटर लिस्ट से बाहर करना है। इसके लिए चुनाव आयोग कुछ दस्तावेज लोगों से मांग रहा हैं जिसे लेकर विपक्ष नाराजगी जता रहा है। विपक्ष, आधार को इसके लिए एक दस्तावेज बनाने की मांग कर रहा था जिसे बीते दिनों सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी मिल गई। हालांकि अक्सर लोगों में एक बड़ी गलतफहमी रहती है कि यह नागरिकता का प्रमाण है। इसे लेकर भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण(UIDAI) के प्रमुख भुवनेश कुमार ने सोमवार को एक अहम बयान दिया है। उन्होंने साफ कहा है कि आधार कार्ड नागरिकता का सबूत नहीं है, क्योंकि इसे कोई भी बनवा सकता है। आइए आपको बताते हैं और क्या-क्या कहा उन्होंने।
