Delhi Weather Today: मौसम विभाग (IMD) ने शुक्रवार (5 जून) को एक बार फिर दिल्ली के लिए "येलो अलर्ट" जारी किया है। यहां दोपहर के बाद बारिश, गरज-चमक के साथ तूफान और तापमान में गिरावट की संभावना जताई गई है। IMD के ताजा बुलेटिन के अनुसार, दिल्ली में अधिकतम तापमान अब घटकर लगभग 36 से 38 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। वहीं, न्यूनतम तापमान 23 से 25 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। बता दें कि कई दिनों की तेज गर्मी के बाद यह बदलाव लोगों को राहत प्रदान करेगा।
