LPG booking Rules May 2026: मई का महीना नजदीक आते ही, LPG सिलेंडर बुकिंग के नियमों में और बदलाव होने की उम्मीदें हैं। फरवरी के अंत में शुरू हुए पश्चिम एशिया युद्ध के कारण ग्लोबल एनर्जी सेक्टर संकट में है, जहां सप्लाई में कमी, डिलीवरी में देरी और कीमतों में भारी बढ़ोतरी जैसी समस्याएं उत्पन्न हो रही हैं। इस संकट ने भारत समेत कई देशों को LPG सप्लाई की कमी से निपटने के लिए महत्वपूर्ण नियम बनाने पर मजबूर कर दिया है। वहीं, मिडिल ईस्ट में जारी संघर्ष के चलते मई 2026 में गैस सिलेंडरों से संबंधित कई बदलाव देखने को मिल सकते हैं।
