मिडिल ईस्ट संकट के बीच क्या भारत में बढ़ेंगे पेट्रोल-डीजल के दाम? सरकार ने कही ये बात

मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के कारण वैश्विक तेल बाजार में उतार-चढ़ाव जारी है, लेकिन भारत में फिलहाल पेट्रोल और डीजल की कीमतें बढ़ाने की कोई योजना नहीं है। पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय की संयुक्त सचिव सुजाता शर्मा ने एक बैठक के दौरान साफ कहा कि केंद्र सरकार आम लोगों को राहत देने के लिए ईंधन की कीमतों में बढ़ोतरी करने पर विचार नहीं कर रही है

अपडेटेड Mar 17, 2026 पर 6:40 PM
Story continues below Advertisement
Petrol Diesel Prices : मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के कारण दुनिया भर में ऑयल की कीमतों को लेकर चिंता बढ़ गई है।

मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के कारण दुनिया भर में ऑयल की कीमतों को लेकर चिंता बढ़ गई है। ऐसे में भारत में भी लोगों के मन में सवाल उठ रहा है कि क्या पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ सकते हैं।मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के कारण वैश्विक तेल बाजार में उतार-चढ़ाव जारी है, लेकिन भारत में फिलहाल पेट्रोल और डीजल की कीमतें बढ़ाने की कोई योजना नहीं है। पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय की संयुक्त सचिव सुजाता शर्मा ने एक बैठक के दौरान साफ कहा कि केंद्र सरकार आम लोगों को राहत देने के लिए ईंधन की कीमतों में बढ़ोतरी करने पर विचार नहीं कर रही है।

सरकार ने दी ये जानकारी 

पेट्रोलियम मंत्रालय की संयुक्त सचिव सुजाता शर्मा ने बताया कि, सरकार ने गैस सप्लाई के स्रोतों को विविध बनाने की दिशा में काम शुरू कर दिया है और अब कुछ गैस अमेरिका से भी मंगाई जा रही है। उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में उतार-चढ़ाव के बावजूद भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतें फिलहाल स्थिर रहने की उम्मीद है, क्योंकि तेल विपणन कंपनियां कीमतों में अचानक बढ़ोतरी का कुछ बोझ खुद उठा रही हैं ताकि आम लोगों पर असर कम पड़े। हाल के दिनों में कच्चे तेल की कीमतों में भारी अस्थिरता देखने को मिली है, जिसकी वजह मध्य पूर्व में ईरान, इजरायल और अमेरिका के बीच बढ़ता तनाव है।


LPG अभी को लेकर चिंता 

वहीं सुजाता शर्मा ने एलपीजी की कमी को लेकर चिंता जताते हुए कहा कि यह फिलहाल एक अहम मुद्दा बना हुआ है और इसके लिए वैकल्पिक उपायों पर भी ध्यान देना जरूरी है। उन्होंने लोगों को इंडक्शन जैसे दूसरे विकल्प अपनाने की सलाह भी दी। हाल ही में देश में गैस सप्लाई में आई कमी के बाद घरेलू ऊर्जा खर्च को लेकर चर्चा बढ़ गई है। हालांकि अब होर्मुज स्ट्रेट के जरिए गैस की आपूर्ति में सुधार होने लगा है, जिससे उम्मीद है कि आने वाले दिनों में देश के अलग-अलग शहरों में एलपीजी सिलेंडरों की उपलब्धता बेहतर होगी।

अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच बढ़ते तनाव के बीच भारत में घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में भी बढ़ोतरी हुई है, जिससे आम लोगों की जेब पर असर पड़ा है। 7 मार्च 2026 से 14.2 किलो वाले घरेलू सिलेंडर की कीमत में 60 रुपये का इजाफा हुआ, जिसके बाद दिल्ली में इसकी कीमत 853 रुपये से बढ़कर 913 रुपये हो गई। इस करीब 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी ने खासकर शहरी परिवारों के मासिक बजट पर दबाव बढ़ा दिया है। वहीं 19 किलो वाले कमर्शियल सिलेंडर की कीमत में भी लगभग 115 से 144 रुपये तक का इजाफा हुआ है और अब दिल्ली में इसकी कीमत 1,884.50 रुपये पहुंच गई है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।