Delhi Yamuna River Cruise: दिल्ली वाले जल्द ही यमुना नदी पर इंटरनेशनल स्टैंडर्ड के लग्जरी क्रूज का आनंद ले पाएंगे। क्रूज सेवा शुरू करने की तैयारियां लगभग पूरी होने के करीब है। दिल्ली सरकार अपनी रिवरफ्रंट टूरिज्म और रिक्रिएशन प्लान के तहत 40 सीटों वाला क्रूज लॉन्च करने जा रही है। पर्यटन मंत्री कपिल मिश्रा ने सोमवार (12 जनवरी) को इसके बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मुंबई में बन रहा क्रूज लगभग तैयार है। 20 जनवरी को दिल्ली के लिए रवाना होगा।
