Parliament passes Waqf Amendment Bill 2025: संसद के दोनों सदनों में वक्फ संशोधन बिल 2025 पास होने के बाद उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार एक्शन मूड में दिख रही है। यूपी में अवैध तरीके से कब्जा किए गए वक्फ बोर्ड की संपत्तियों को जब्त किया जाएगा। रिपोर्ट के मुताबिक, सरकार ने इसके लिए सभी जिलाधिकारियों को अभियान चलाकर इन संपत्तियों को चिन्हित करने के निर्देश दिए हैं। इसके बाद योगी सरकार पूरे यूपी में अवैध रूप से वक्फ बोर्ड की घोषित की गई संपत्तियों को जब्त करेगी। उत्तर प्रदेश सरकार की जांच में यह बात सामने आई है कि कई संपत्तियों को गलत तरीके से वक्फ की संपत्ति बता दिया गया है। इनमें ग्रामीण इलाकों में खलिहान, तालाब और पोखर जैसी जमीनें भी शामिल हैं।
