Get App

11 हजार फीट की ऊंचाई पर चमत्कार! चीन सीमा के पास 13.15 km लंबी जोजीला टनल ब्रेकथ्रू ब्लास्ट के लिए तैयार, दुनिया में कहीं नहीं ये खूबियां

चीन और पाकिस्तान की सीमाओं से सटे होने के कारण यह टनल भारतीय सेना के लिए एक बहुत बड़ा सुरक्षा एसेट साबित होगी। इससे संवेदनशील सीमावर्ती क्षेत्रों में सैन्य बलों की आवाजाही, लॉजिस्टिक्स की आपूर्ति और रणनीतिक पहुंच को अभूतपूर्व मजबूती मिलेगी

Edited By: Rajat Kumarअपडेटेड Jun 08, 2026 पर 8:03 PM
11 हजार फीट की ऊंचाई पर चमत्कार! चीन सीमा के पास 13.15 km लंबी जोजीला टनल ब्रेकथ्रू ब्लास्ट के लिए तैयार, दुनिया में कहीं नहीं ये खूबियां
समुद्र तल से लगभग 11 हजार फीट से अधिक की ऊंचाई पर भारत ने इंजीनियरिंग का एक ऐसा महाचमत्कार कर दिखाया है

समुद्र तल से लगभग 11 हजार फीट से अधिक की ऊंचाई पर भारत ने इंजीनियरिंग का एक ऐसा महाचमत्कार कर दिखाया है, जिसने दुनिया को हैरान कर दिया है। जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के केंद्र शासित प्रदेशों को आपस में जोड़ने वाली रणनीतिक रूप से बेहद महत्वपूर्ण जोजीला टनल का काम अपने सबसे बड़े पड़ाव पर पहुंच गया है। 9 जून को केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी इस सुरंग का अंतिम ब्लास्ट (Breakthrough Blast) करेंगे। इसके साथ ही इस सुरंग की खुदाई का काम पूरा हो जाएगा और कश्मीर और लद्दाख के बीच हर मौसम में कनेक्टिविटी का सपना सच होने के बेहद करीब पहुंच जाएगा।

दुनिया में कहीं नहीं जोजीला जैसी खूबियां

जोजीला टनल कोई साधारण सुरंग नहीं है। हिमालय की दुर्गम और संवेदनशील पहाड़ियों को चीरकर बनाई गई इस सुरंग की कई ऐसी विशेषताएं हैं जो इसे वैश्विक स्तर पर अद्वितीय बनाती हैं।

  • 1- सबसे ऊंची और सबसे लंबी सुरंग: समुद्र तल से लगभग 11,578 फीट की ऊंचाई पर स्थित यह सुरंग दुनिया की सबसे ऊंची और सबसे लंबी सिंगल-ट्यूब, दोतरफा सड़क सुरंग बनने जा रही है।
  • सब समाचार

    + और भी पढ़ें