BSF Constable Recruitment: केंद्रीय गृह मंत्रालय ने सीमा सुरभा बल (BSF) में कांस्टेबल भर्ती के लिए पूर्व अग्निवीरों का कोटा 10 फीसदी से बढ़ाकर 50 फीसदी कर दिया है। गृह मंत्रालय की तरफ से जारी एक नोटिफिकेशन के मुताबिक, यह बढ़ोतरी बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स, जनरल ड्यूटी कैडर (नॉन-गजेटेड) रिक्रूटमेंट रूल्स, 2015 में संशोधन करके की गई है। साथ ही पूर्व अग्निवीरों के पहले बैच को ऊपरी आयु सीमा में पांच साल तक की, जबकि बाकी पूर्व अग्निवीरों को तीन साल की छूट मिलेगी।
