Get App

Sarkari Naukri 2025: बिहार में स्टेनोग्राफर के 453 पदों पर निकली भर्ती! 80,000 रुपये से अधिक होगी सैलरी

Bihar Sarkari Naukri 2025 News: बिहार कर्मचारी चयन आयोग (BSSC) ने नोटिफिकेशन जारी कर स्टेनोग्राफर/स्टेनो टाइपिस्ट ग्रेड-III के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इस भर्ती के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 25 सितंबर, 2025 से शुरू होगा। शुल्क जमा करने की आखिरी तारीख 3 नवंबर, 2025 है

Akhilesh Nath Tripathiअपडेटेड Sep 22, 2025 पर 10:38 PM
Sarkari Naukri 2025: बिहार में स्टेनोग्राफर के 453 पदों पर निकली भर्ती! 80,000 रुपये से अधिक होगी सैलरी
Bihar Government Job: इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 25 सितंबर 2025 से शुरू होने वाली है

Bihar Stenographer Recruitment 2025: बिहार में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए गुड न्यूज है। बिहार विधानसभा चुनाव से पहले स्टेनोग्राफर के 453 पदों पर भर्ती निकली है। इसके लिए नोटिफिकेशन जारी हो चुका है। 25 सितंबर से आवेदन शुरू होगा। इसमें न्यूनतम सैलरी 25,500 रुपये प्रति महीने से लेकर अधिकतम 81,100 रुपये प्रति माह तक हो सकती है। बिहार कर्मचारी चयन आयोग (BSSC) ने नोटिफिकेशन जारी कर स्टेनोग्राफर/स्टेनो टाइपिस्ट ग्रेड-III के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं।

इस भर्ती के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 25 सितंबर, 2025 से शुरू होगा। शुल्क जमा करने की आखिरी तारीख 3 नवंबर, 2025 निर्धारित की गई है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार BSSC की आधिकारिक वेबसाइट onlinebssc.com पर जाकर ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। नोटिफिकेशन के अनुसार, कुल 432 खाली पदों पर भरा जाएगा।

शैक्षणिक योग्यता

12वीं पास होना चाहिए।

हिंदी और अंग्रेजी में टाइपिंग और कंप्यूटर में जानकारी होनी चाहिए।

आयु सीमा

न्यूनतम उम्र: 18 वर्ष

सब समाचार

+ और भी पढ़ें