Bombay High Court Recruitment 2025: अगर आप सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो आपके लिए हाईकोर्ट में नौकरी पाने के अच्छा अवसर है। बॉम्बे हाई कोर्ट ने ग्रेजुएट उम्मीदवारों के लिए स्टेनोग्राफर (ग्रेड-3) के पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती के माध्यम से स्टेनोग्राफर (ग्रेड-3) के कुल 13 पदों को भरा जाएगा। इसमें आवदेन करने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इच्छुक उम्मीदवार 10 नवंबर 2025 तक इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। इसमें आवेदन करने के लिए उम्मीदावरों को इसकी आधिकारिक वेबसाइट bombayhighcourt.nic.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। स्टेनोग्राफर (ग्रेड-3) का एडमिट कार्ड और एग्जाम की तारीखों से जुड़ी जानकारी ऑफिशियल वेबसाइट पर जल्द ही जारी की जाएगी।
