SECL Assistant Foreman Recruitment 2025: साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (SECL) ने असिस्टेंट फोरमैन के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इस भर्ती के माध्यम से कुल 543 खाली पदों को भरा जाएगा। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार सीईसीएल की आधिकारिक वेबसाइट secl-cil.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे भर्ती प्रक्रिया से संबंधित अधिक जानकारी, अपडेट और महत्वपूर्ण सूचनाओं के लिए नियमित रूप से एसईसीएल की आधिकारिक वेबसाइट देखें। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 16 अक्टूबर 2025 से शुरू हो चुकी है और 9 नवंबर 2025 को समाप्त होगी। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि आवेदन करने से पहले आधिकारिक अधिसूचना ध्यानपूर्वक पढ़ें।
