Get App

UP Home Guard Bharti 2025: यूपी में होम गार्ड के 45,000 पदों पर भर्ती के लिए रास्ता साफ, अप्लाई करने के लिए करना होगा 1 जुलाई तक इंतजार

UP Home Guard Vacancy 2025: उत्तर प्रदेश में होमगार्ड भर्ती का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। सरकार ने इसके लिए पुलिस भर्ती बार्ड को जिम्मेदारी सौंप दी है। साथ ही, यह भी ऐलान किया है कि 10वीं पास उम्मीदवार भी इस भर्ती प्रक्रिया का हिस्सा बन सकते हैं। आइए जानें

MoneyControl Newsअपडेटेड Nov 04, 2025 पर 6:47 PM
UP Home Guard Bharti 2025: यूपी में होम गार्ड के 45,000 पदों पर भर्ती के लिए रास्ता साफ, अप्लाई करने के लिए करना होगा 1 जुलाई तक इंतजार
इन पदों के लिए 10वीं पास उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं।

UP Home Guard Vacancy 2025: सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए ये सुनहरा मौका है। उत्तर प्रदेश के युवाओं के लिए होम गार्ड के पदों पर बंपर भर्ती की घोषणा की गई है। सरकार ने इसकी जिम्मेदारी उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रान्नति बोर्ड (UPPRPB) को सौंपी है। साथ ही, ये भी ऐलान किया है कि इन पदों के लिए 10वीं पास उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत यूपी में 45,000 से अधिक होमगार्ड की भर्ती की जाएगी। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया भी जल्द शुरू हो सकती है। होमगार्ड भर्ती के लिए रजिस्ट्रेशन उनके जिले में होने वाली खाली पदों के अनुसार वैकेंसी को जारी किया जाएगा।

इस भर्ती के लिए शासनादेश जारी हो गया है, साथ में गाइडलाइन को भी मंजूरी मिल गई है। दो बदलाव किए गए हैं। इस भर्ती प्रक्रिया के लिए ‘उत्तर प्रदेश राज्य होमगार्ड एनरोलमेंट गाइडलाइन’ जारी की गई है, जिसके अनुसार भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन 1 जुलाई से शुरू होंगे। इसमें कहा गया है कि होमगार्ड स्वंयसेवकों का एनरोलमेंट उनके निवास के जनपदों में उपलब्ध खाली पदों के अनुसार किया जाएगा।' इसमें पुरुष और महिला की रिक्तियों की संख्या अलग-अलग बताई जाएगी, जिसके मुताबिक उम्मीदवार आवेदन कर सकेंगे। होमगार्ड भर्ती के लिए जनपद अनुसार खाली पदों की घोषणा की जाएगी। अभ्यर्थी का उसी जनपद का मूल निवासी होना जरूरी है, जहां रिक्ती निकली है। सार्वजनिक/शासकीय/अर्ध्दशासकीय अथवा सार्वजनिक उपक्रम की सेवाओं में नियमित रूप से कार्यरत व्यक्ति होमगार्ड के पद पर आवेदन नहीं कर पाएंगे।

पात्रता मानदंड

शैक्षिक योग्यता : अभ्यर्थियों का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं कक्षा उत्तीर्ण या उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त इसके समकक्ष अर्हता होनी चाहिए। आवेदन के समय अभ्यर्थियों के पास उनकी 10वीं की मार्कशीट, सर्टिफिकेट का जरूरी होगा।

आयुसीमा : होमगार्ड भर्ती प्रक्रिया में हिस्सा लेने के लिए उम्मीदवारों की उम्र कम से कम 18 वर्ष और अधिकतम 30 वर्ष तक होनी चाहिए। आयुसीमा की गणना 'एनरोलमेंट के वर्ष' की 1 जुलाई के आधार पर की जाएगी। इस मामले में ओबीसी, एससी, एसटी और अन्य आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को छूट दी जाएगी, जो केवल उत्तर प्रदेश के मूल निवासियों के लिए ही मान्य होगी।

अभ्यर्थियों को देनी होगी लिखित परीक्षा

होमगार्ड के लिए उम्मीदवारों का चयन 100 अंकों की लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। इसमें वस्तुनिष्ठ प्रकार के प्रश्न पूछे जाएंगे। इसकी अवधि 2 घंटे की होगी। परीक्षा का पाठ्यक्रम यूपीपीआरपीबी द्वारा तय किया जाएगा। लिखित परीक्षा के आधार पर मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें