Diwali 2025: कार्तिक मास की अमावस्या को मनाया जाने वाला दीपावली का त्योहार साल के प्रमुख और बड़े त्योहारों में से एक है। त्योहार अपने साथ रोनक, सकारात्मकता और परिवार का साथ लेकर आते हैं। दिवाली के दिन जहां मां लक्ष्मी के स्वागत के लिए लोग अपने घरों में रोशनी करते, रंगोली और तोरण आदि से सजाते हैं। लेकिन इस त्योहार के साथ एक परंपरा जुड़ी है घर की सफाई की। माना जाता है कि धन-संपदा की देवी लक्ष्मी के स्वागत के लिए घरों की साफ-सफाई की जाती है। तो चलिए आज जानते हैं कि दिवाली की इस खास परंपरा का समृद्धि और अच्छी किस्मत से क्या नाता है?
