Get App

99% लोग नहीं जानते फलों के स्टिकर का सही मतलब और फायदा

stickers put on fruits: फलों पर लगे स्टिकर सिर्फ सजावट के लिए नहीं होते। इनका सीधा असर आपकी सेहत पर पड़ता है। इन स्टिकरों पर अंकित कोड से आप जान सकते हैं कि फल ऑर्गेनिक है, रसायन युक्त है या संशोधित है। इसे समझकर आप अपने लिए सुरक्षित और पौष्टिक फल आसानी से चुन सकते हैं

MoneyControl Newsअपडेटेड Oct 23, 2025 पर 10:47 AM
99% लोग नहीं जानते फलों के स्टिकर का सही मतलब और फायदा
stickers put on fruits: मौसमी फल खरीदें, क्योंकि ये अधिक ताजगी और पोषण प्रदान करते हैं।

जब आप बाजार से फल खरीदने जाते हैं, तो आपने देखा होगा कि फल पर छोटे-छोटे स्टिकर लगे होते हैं। आमतौर पर लोग इसे बस ब्रांडिंग या सजावट समझ लेते हैं, लेकिन सच में ये स्टिकर बहुत कुछ बताते हैं। इन पर लिखा पीएलयू कोड (PLU Code) आपको बताता है कि फल कैसे उगाए गए हैं – क्या यह पूरी तरह ऑर्गेनिक है, रसायन युक्त है या आनुवांशिक बदलाव के साथ उगाया गया है।

पीएलयू कोड क्या होता है और इसका महत्व

पीएलयू कोड आमतौर पर 4 या 5 अंकों का होता है। कोड की शुरुआत का पहला अंक ही तय करता है कि फल किस तरीके से उगाया गया। इसे पढ़कर आप ये पहचान सकते हैं कि फल में रासायनिक कीटनाशक या उर्वरक का इस्तेमाल हुआ है या नहीं। सही जानकारी होने से आप अपने और अपने परिवार की सेहत का ख्याल रख सकते हैं।

5 अंकों का कोड और ऑर्गेनिक फल

अगर स्टिकर पर 5 अंकों का कोड है और ये ‘9’ से शुरू हो रहा है, तो इसका मतलब है कि ये फल पूरी तरह ऑर्गेनिक है। ऐसे फलों को रासायनिक कीटनाशक, उर्वरक या आनुवांशिक बदलाव से मुक्त प्राकृतिक तरीके से उगाया गया है। इनका सेवन करने से स्वास्थ्य को ज्यादा लाभ मिलता है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें