Get App

क्या आपका सरसों का तेल असली है? इन 3 तरीकों से पाएं जवाब

Mustard oil purity test: सरसों का तेल भारतीय रसोई में स्वाद और सेहत का अहम हिस्सा है। लेकिन बाजार में मिलने वाला हर तेल शुद्ध नहीं होता। कई बार इसमें मिलावट होती है, जो सेहत और खाने के स्वाद दोनों के लिए हानिकारक है। घर पर कुछ आसान तरीकों से आप इसकी शुद्धता आसानी से जांच सकते हैं

MoneyControl Newsअपडेटेड Oct 22, 2025 पर 4:13 PM
क्या आपका सरसों का तेल असली है? इन 3 तरीकों से पाएं जवाब
Mustard oil purity test: सरसों के तेल की शुद्धता जांचने का सबसे आसान तरीका है फ्रीजिंग टेस्ट।

सरसों का तेल भारतीय रसोई में सबसे अहम और प्राचीन तेलों में से एक है। इसका इस्तेमाल सिर्फ खाने को स्वादिष्ट बनाने के लिए ही नहीं, बल्कि ये स्वास्थ्य के लिए भी बहुत फायदेमंद माना जाता है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट, विटामिन और आवश्यक फैटी एसिड पाए जाते हैं, जो हृदय, पाचन और शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में मदद करते हैं। लेकिन आजकल बाजार में मिलने वाला हर सरसों का तेल शुद्ध नहीं होता। कई बार इसमें सस्ते तेल, पाम ऑयल या अन्य कैमिकल मिलावट की जाती है। ऐसे तेल का सेवन न केवल खाने के स्वाद को प्रभावित करता है, बल्कि सेहत के लिए भी नुकसानदेह हो सकता है।

घर में ही तेल की शुद्धता जांचना अब मुश्किल नहीं रहा। कुछ आसान और असरदार घरेलू तरीके हैं, जिनसे आप खाना बनाने से पहले ये पता लगा सकते हैं कि तेल असली है या मिलावटी। इन सरल तरीकों से आप अपने परिवार को स्वस्थ और सुरक्षित खाना उपलब्ध करवा सकते हैं।

  • फ्रीजिंग टेस्ट
  • सरसों के तेल की शुद्धता जांचने का सबसे आसान तरीका है फ्रीजिंग टेस्ट। इसके लिए एक कटोरी में थोड़ा सा तेल लें और फ्रिज में कुछ घंटों के लिए रखें। शुद्ध तेल लिक्विड ही रहेगा या बहुत मामूली बदलाव दिखाएगा। अगर तेल में सफेद धब्बे या जमावट दिखें, तो इसमें पाम ऑयल या मिलावट होने की संभावना है।

    सब समाचार

    + और भी पढ़ें