गणेश चतुर्थी भारत का एक प्रमुख त्योहार है, जो हर साल भाद्रपद माह की शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि को बड़े ही धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया जाता है। भगवान गणेश को सुख-समृद्धि, ज्ञान-बुद्धि और सौभाग्य का प्रतीक माना जाता है। इस वर्ष ये पर्व 27 अगस्त से शुरू होगा और 10 दिनों तक चलेगा, जिसकी समाप्ति अनंत चतुर्दशी पर मूर्तियों के विसर्जन के साथ होगी। भक्तगण इस अवसर पर घरों और सामूहिक पंडालों में गणपति बप्पा की मूर्तियों की स्थापना कर पूजा-अर्चना करते हैं।
गणेश जी को मोदक अति प्रिय हैं, इसलिए हर भक्त गणेश चतुर्थी पर भोग में मोदक अवश्य अर्पित करता है। आज हम आपको आठ प्रकार के मोदक की रेसिपी बताएंगे, जिन्हें आप घर पर बनाकर गणेशजी को भोग के रूप में अर्पित कर सकते हैं।
नारियल मोदक पारंपरिक मोदकों में से एक है। इसे बनाने के लिए ताजा नारियल, चीनी, मिल्कमेड और इलायची पाउडर चाहिए। नारियल को कद्दूकस करके चीनी और मिल्कमेड के साथ मिलाएं और इसे मोदक के आकार में आकार दें। इसे हल्का स्टीम करें। नारियल मोदक का स्वाद मीठा और खुशबूदार होता है।
चॉकलेट प्रेमियों के लिए चॉकलेट मोदक बेस्ट ऑप्शन है। इसके लिए मिल्क पाउडर, कोको पाउडर, कंडेंस्ड मिल्क, पिघली हुई चॉकलेट, घी और वनीला एसेंस की जरूरत होगी। आप इसमें ड्राई फ्रूट्स और मावा भी भर सकते हैं। चॉकलेट मोदक को आप स्टीम या फ्राई कर सकते हैं, यह बच्चों और युवाओं में खासा लोकप्रिय है।
मावा मोदक महाराष्ट्र में बहुत लोकप्रिय है। इसे बनाने के लिए मिल्कमेड, दूध, चावल का आटा, इलायची और थोड़ी सी मक्खन की आवश्यकता होती है। सबसे पहले चावल के आटे से लचीला खोल तैयार करें और इसके अंदर मावा, इलायची और मिल्कमेड का मिश्रण भरें। फिर इसे मोदक के आकार में आकार दें और हल्का स्टीम करें। ये मोदक नरम, स्वादिष्ट और भगवान को अर्पित करने योग्य होता है।
उकडीचे मोदक महाराष्ट्र का सबसे प्रसिद्ध मोदक है। ये पारंपरिक स्टीम्ड मोदक है। बनाने के लिए नारियल, खोया, घी और चीनी का मिश्रण तैयार किया जाता है। आटे का पतला खोल बनाकर इसके अंदर यह मिश्रण भरें और मोदक को स्टीमर में पकाएं। उकडीचे मोदक का स्वाद नरम, रसीला और पारंपरिक होता है।
फ्राइड मोदक खास अवसरों पर बनाया जाता है। इसमें नारियल, गुड़ और इलायची पाउडर का मिश्रण भरकर मोदक का आकार तैयार किया जाता है और उसे तेल या घी में तलकर कुरकुरा बनाया जाता है। इसका स्वाद क्रिस्पी और मीठा होता है, जो खाने में बेहद लुभावना होता है।
चंद्रकला मोदक चंद्रमा के आकार का होता है। इसमें खोया और सूखे मेवे भरकर मोदक को आकार दिया जाता है और हल्का स्टीम किया जाता है। ये मोदक देखने में सुंदर और स्वाद में लाजवाब होता है।
ड्राई फ्रूट मोदक विशेष रूप से हेल्दी विकल्प है। इसे बनाने के लिए आप ड्राई फ्रूट्स को छोटे टुकड़ों में काटकर खोया या मिल्कमेड के साथ मिश्रित करें। चावल के आटे से या बिना आटे के इसे तैयार किया जा सकता है। ये मोदक बच्चों और बड़ों, सभी के लिए पसंदीदा है।
पनीर मोदक बनाने के लिए मखमली पनीर और सूखे मेवे का मिश्रण तैयार किया जाता है। इसे हल्का मीठा और मलाईदार बनाने के लिए थोड़ा दूध या मिल्कमेड मिलाया जाता है। इसे मोदक के आकार में ढालकर स्टीम या हल्का फ्राई किया जा सकता है।