Gold Silver Tips: हॉलमार्क से लेकर बर्फ तक, ऐसे करें जेवर की पहचान

Gold Silver Identification Tips: घर पर अक्सर सोना-चांदी असली है या नकली, इसे लेकर उलझन होती है और लोग जांच के लिए सुनार के पास जाते हैं। लेकिन अब इसकी जरूरत नहीं। कुछ आसान घरेलू तरीकों से आप खुद ही सोने-चांदी की शुद्धता परख सकते हैं। जानिए ये सरल और असरदार उपाय क्या हैं

अपडेटेड Aug 18, 2025 पर 8:56 AM
Story continues below Advertisement
Gold Silver Identification Tips: सोना-चांदी के जेवर खरीदते समय हमेशा पक्का बिल लें।

सोना और चांदी के गहनों की चमक सदियों से लोगों को आकर्षित करती आई है। ये केवल धातु नहीं, बल्कि सामाजिक प्रतिष्ठा और परंपरा का प्रतीक भी हैं। खासकर शादी, त्योहार, धार्मिक या सांस्कृतिक आयोजनों में महिलाएं इन्हें पहनकर अपनी सुंदरता और शान बढ़ाती हैं। लेकिन इन आभूषणों की ऊंची कीमत के कारण धोखाधड़ी का खतरा भी बढ़ जाता है। अगर नकली गहने खरीद लिए जाएं तो न केवल आर्थिक नुकसान होता है, बल्कि उनकी असली कीमत भी खो जाती है। इसी वजह से असली और नकली सोना-चांदी पहचानने की जानकारी हर खरीदार के लिए जरूरी हो जाती है। बिना जांचे-परखे गहने खरीदना खतरे से खाली नहीं।

आज कुछ आसान घरेलू तरीके हैं जिनकी मदद से आप घर बैठे ही अपने आभूषणों की शुद्धता जांच सकते हैं। इन उपायों से आप सुनिश्चित कर सकते हैं कि आपका निवेश सही है और आपके गहनों की कीमत पूरी तरह सुरक्षित है।

हॉलमार्क से मिलेगी सबसे पक्की जानकारी


सोना और चांदी की शुद्धता जांचने का सबसे आसान तरीका है हॉलमार्क। असली गहनों और बर्तनों पर छोटे नंबर या अक्षर बने होते हैं, जो शुद्ध धातु का प्रमाण होते हैं। अगर हॉलमार्क नहीं है, तो ये नकली होने का संकेत हो सकता है।

बर्फ से चांदी की जांच

चांदी अन्य धातुओं की तुलना में अधिक तेजी से गर्म होती है। किसी चांदी के सिक्के या बर्तन पर फ्रिज की बर्फ रखें—अगर बर्फ तुरंत पिघल जाए तो ये असली चांदी है।

चुंबक से सोना-चांदी की जांच

सोना और चांदी चुंबक की ओर आकर्षित नहीं होते। अगर कोई जेवर चुंबक से चिपक रहा है, तो समझ लें उसमें मिलावट है।

पानी से सोने का टेस्ट

सोने के जेवर को पानी से भरे बर्तन में डालें। असली सोना, चाहे जितना हल्का हो, हमेशा पानी में डूब जाता है।

सिक्के की आवाज से चांदी की पहचान

त्योहारों पर खरीदे गए चांदी के सिक्कों को जमीन पर गिराकर देखें अगर घंटी जैसी साफ आवाज आए तो सिक्का असली है।

बिल लेना कभी न भूलें

सोना-चांदी के जेवर खरीदते समय हमेशा पक्का बिल लें। इससे धोखाधड़ी होने पर आपके पास कानूनी कार्रवाई के लिए मजबूत सबूत रहता है।

Cleaning tips: ट्रांसपेरेंट मोबाइल कवर हो गया पीला? मिनटों में ऐसे करें साफ

MoneyControl News

MoneyControl News

First Published: Aug 18, 2025 8:56 AM

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।