Get App

Gardening Tips: ये आसान ट्रिक अपनाएं, 3 हफ्तों में घर पर उगाएं खुशबूदार हरा धनिया!

Gardening Tips: हरा धनिया हर भारतीय रसोई का अनिवार्य हिस्सा है, जो खाने का स्वाद और खुशबू दोनों बढ़ाता है। बाजार का धनिया जल्दी सूख जाता है या महंगा होता है। लेकिन घर पर गमले या बाल्टी में आसानी से उगाया जा सकता है। थोड़ी देखभाल और रोज धूप-पानी से आप हमेशा ताजा धनिये का आनंद ले सकते हैं

Edited By: Anchal Jhaअपडेटेड Sep 15, 2025 पर 4:06 PM
Gardening Tips: ये आसान ट्रिक अपनाएं, 3 हफ्तों में घर पर उगाएं खुशबूदार हरा धनिया!
Gardening Tips: सही देखभाल करने पर 2-3 हफ्तों में धनिये की पतियां 6-8 इंच लंबी हो जाती हैं।

हरा धनिया हर भारतीय रसोई की शान है। न केवल ये खाने का स्वाद बढ़ाता है, बल्कि इसकी खुशबू भी खाने की लालसा जगाती है। अक्सर लोग बाजार से खरीदते हैं, लेकिन वो जल्दी सूख जाता है या महंगा पड़ता है। ऐसे में घर पर ही गमले या बाल्टी में धनिया उगाना सबसे आसान और किफायती तरीका है। सिर्फ कुछ सरल स्टेप्स, हल्की मिट्टी, पानी और रोज थोड़ी धूप की देखभाल से आप ताजा धनिया हमेशा तैयार रख सकते हैं। ये न केवल आपकी रसोई में ताजगी लाता है, बल्कि किचन गार्डन की शुरुआत करने का मजा भी देता है।

अब आप अपनी पसंदीदा सब्जियों और चटनियों में हमेशा ताजा धनिये का इस्तेमाल कर सकते हैं, बिना किसी खर्च और झंझट के। छोटे से प्रयास में हर दिन हरे धनिये की ताजगी और खुशबू का आनंद लें।

सही बीज और मिट्टी का चुनाव

धनिया उगाने के लिए सबसे पहले बीज का सही चुनाव करें। साबुत धनिया के बीज हल्के दबाकर फाड़ें, ताकि अंकुरण आसान हो। गहरी बाल्टी की जगह चौड़ी मुंह वाली पुरानी बाल्टी पर्याप्त है। बाल्टी के निचले हिस्से में पानी निकलने के लिए छोटे छेद कर दें। मिट्टी के लिए बगीचे की सामान्य मिट्टी, गोबर की खाद और रेत को बराबर मात्रा में मिलाएं। ये मिश्रण पौधे की बढ़त और स्वास्थ्य के लिए ज़रूरी है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें