Get App

Tulsi Care Tips: काले कीड़ों से बचाएं तुलसी के पौधे, अपनाएं ये दो उपाय

Tulsi Care Tips: अक्सर लोग घर पर तुलसी का पौधा लगाते हैं, लेकिन वह जल्दी सूख जाता है या घना नहीं बन पाता। मुख्य समस्या काले कीड़े होते हैं जो पत्तों को नुकसान पहुंचाते हैं। इससे पौधा मुरझा सकता है या मर सकता है। ऐसे में तुलसी को स्वस्थ रखने के लिए आप दो आसान उपाय अपना सकते हैं

Edited By: Anchal Jhaअपडेटेड Mar 14, 2026 पर 12:22 PM
Tulsi Care Tips: काले कीड़ों से बचाएं तुलसी के पौधे, अपनाएं ये दो उपाय
Tulsi Care Tips: कीड़ों और पौधे की मजबूती के लिए फिटकरी का उपयोग जरूरी है।

रांची के कटहल मोड़ की गृहिणी उषा ने अपने घर में तुलसी के पौधे की देखभाल का एक अनोखा और बेहद आसान तरीका खोजा है, जिससे उनका तुलसी का पौधा हमेशा हरा-भरा और ताजा रहता है। तुलसी जैसे पौधे धार्मिक और औषधीय दृष्टि से भी महत्वपूर्ण होते हैं, इसलिए इनके स्वस्थ रहने पर ध्यान देना जरूरी है। उषा बताती हैं कि इसके लिए उन्हें महंगे उपकरण या जटिल रसायनों की जरूरत नहीं पड़ती। उनका तरीका बेहद सरल है और इसे घर पर आसानी से अपनाया जा सकता है। इसके लिए मुख्यतः दो चीजों का इस्तेमाल होता है – एक रुपये का शैंपू और महीने में एक बार फिटकरी पाउडर।

शैंपू से पौधे के पत्तों पर लगे काले कीड़े हट जाते हैं और फिटकरी पौधे को मजबूत और घना बनाए रखती है। इस आसान और किफायती तरीके से आप भी अपने तुलसी के पौधे को हमेशा स्वस्थ और सुंदर रख सकते हैं।

  • शैंपू स्प्रे से कीड़ों का खात्मा
  • लोकल 18 से बात करते हुए उषा बताती है कि सबसे पहले शैंपू का स्प्रे तैयार करें। 1 रुपये वाले शैंपू को 1 लीटर पानी में घोलकर हल्का सा स्प्रे बनाएं। इसे पौधे के पत्तों से लेकर जड़ तक छिड़कें।

    सब समाचार

    + और भी पढ़ें