Mouth Ulcer Relief Tips: मुंह के छालों की समस्या काफी आम मानी जाती है। लेकिन कुछ लोगों इससे काफी तकलीफ होती है। इनमें दर्द के साथ खाना खाने में भी दिक्कत हो सकती है। ये मुंह अंदर, होठों पर, जीभी पर या गाल में अंतर की तरफ छोटे-छोटे लाल घाव जैसे होते हैं। इनके होने का कई एक कारण नहीं है और ये शरीर में विटामिन बी12, आयरन या फोलिक एसिड की कमी, मसालेदार या तीखा खाना या किसी एलर्जी के कारण हो सकते हैं। इन्हें अंग्रेजी में माउथ अल्सर कहते हैं। माउथ अल्सर का बार बार होना शरीर के कमजोर प्रतिरक्षा तंत्र का भी संकेत देते हैं। इनसे निजात परने के लिए आप कुछ आसान घरेलू उपाय अपना कर देख सकते हैं। आइए जानें इनके बारे में
नारियल तेल : नारियल तेल में एंटीसेप्टिक और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो छालों का संक्रमण रोकने और सूजन कम करने में मदद करते हैं। नारियल तेल से छालों पर हल्का मसाज करने से या मुंह में इसे कुछ देर घुमाने से दर्द में आराम मिलता है और घाव जल्दी ठीक होते हैं। यह मुंह के छालों के लिए एक बहुत ही असरदार घरेलू उपाय है। नारियल तेल मुंह के अंदर की सफाई भी करता है।
हल्दी और गुड़ का लेप : ये बहुत आसान और असरदार घरेलू उपाय है। हल्दी में प्राकृतिक एंटीबैक्टीरियल गुण घाव को जल्दी भरने में मदद करते हैं, जबकि गुड़ एंटी-इंफ्लेमेटरी होता है। इसका इस्तेमाल करने के लिए हल्दी पाउडर को गुड़ के साथ मिलाकर पेस्ट बनाएं और छाले पर लगाएं। इसे नियमित रूप से इस्तेमाल करने से छाले जल्दी ठीक होते हैं और दर्द में भी कमी आती है।
एलोवेरा जेल : एलोवेरा जेल से मुंह के छालों में तुरंत आराम होता है। यह छालों को ठंडक देता है। एलोवेरा के पत्ते से ताजा जेल निकालकर सीधे छालों पर लगाने से उनकी सूजन कम होती है। बाजार में मिलने वाले एलोवेरा जेल भी उपयोगी होते हैं, लेकिन ताजा जेल ज्यादा प्रभावी माना जाता है। यह उपाय उन लोगों के लिए फायदेमंद है, जिन्हें मुंह में बार-बार छाले होते रहते हैं।
सेंधा नमक का गरारा : सेंधा नमक को घरेलू औषधि भी कह सकते हैं। इसे पानी में मिलाकर गरारे करने से मुंह की सफाई होती है और छालों के आस-पास संक्रमण दूर होता है। दिन में एक-दो बार गरारे करने से छालों की जलन कम होती है और दर्द में भी आराम मिलता है। यह प्राकृतिक और आसार तरीका है, जिसका साइटइफेक्ट भी नहीं है।