ग्लोबल मार्केट से संकेत कमजोर मिल रहे है। एशिया में NIKKEI और SGX NIFTY में चौथाई परसेंट से ज्यादा की कमजोरी देखने को मिल रही है। आज दक्षिण कोरिया और हांगकांग के बाजार बंद है। उधर अमेरिका में DOW FUTURES भी सवा सौ अंक फिसला है। कल DOW JONES और S&P 500 गिरावट पर बंद हुए थे।
Fed के फैसले से पहले अमेरिकी बाजार मिलेजुले बंद हुए । Dow ऊंचाई से 400 अंक गिरकर बंद हुआ है। वहीं Nasdaq हल्की बढ़त के साथ 14,750 के करीब बंद हुआ। Fed का आज बॉन्ड खरीदारी में कमी पर फैसला करेगा। 10 साल की US बॉन्ड यील्ड 1.33% पर है। वहीं अमेरिकी बाजार दायरे में कारोबार कर रहा है और ब्रेंट क्रूड 75 डॉलर के करीब निकला है।
Comex पर सोने का भाव 1780 डॉलर के पास है। दक्षिण कोरिया और हांगकांग के बाजार आज बंद रहेंगे।
इन सबके बीच आज ज्यादातर एशियाई बाजारों में मिलाजुला कारोबार देखने को मिल रहा है। SGX NIFTY32.00 अंक की गिरावट के साथ कारोबार रहा है। स्ट्रेट टाइम्स में 0.49 फीसदी की गिरावट दिखा रहा है। वहीं Nikkei 0.58 फीसदी टूटकर 29,665.42 के स्तर पर नजर आ रहा है। Taiwan में 2.12 फीसदी की गिरावट देखने को मिल रही है और यह 16,910.67 के स्तर पर नजर आ रहा है। वही SHANGHAI COMPOSITE में 0.68 फीसदी की गिरावट नजर आ रही है। आज दक्षिण कोरिया और हांगकांग के बाजार आज बंद रहेंगे।