Chhattisgarh Cabinet Expansion: छत्तीसगढ़ में विष्णुदेव साय सरकार के गठन के बाद मंत्रिमंडल का भी विस्तार हो गया है। शुक्रवार को राजभवन में 9 विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली। 90 सदस्यीय विधानसभा वाले छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री सहित अधिकतम 13 मंत्री हो सकते हैं। मुख्यमंत्री साय और दो उपमुख्यमंत्री अरुण साव और विजय शर्मा ने 13 दिसंबर को शपथ ली थी।
