Get App

CG Election 2023: छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल ने दाखिल किया नामांकन, जानें पाटन सीट की सियासी समीकरण

CG Election 2023: पाटन विधानसभा क्षेत्र ​में बड़ी सियासी उठापटक होती दिख रही है। दरअसल, सीएम भूपेश बघेल के विधानसभा क्षेत्र से खबर मिल रही है कि छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी के बेटे और जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ के सुप्रीमो अमित जोगी पाटन विधानसभा से आज नामांकन भर सकते हैं। सियासी गलियारों में चर्चा है कि अमित जोगी के चुनाव लड़ने से समीकरण पूरी तरह बिगड़ जाएंगे

Akhileshअपडेटेड Oct 30, 2023 पर 4:59 PM
CG Election 2023: छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल ने दाखिल किया नामांकन, जानें पाटन सीट की सियासी समीकरण
CG Election 2023: दुर्ग जिले का पाटन ग्रामीण निर्वाचन क्षेत्र है जिसकी सीमा राजधानी रायपुर से लगती है

Chhattisgarh Assembly Elections 2023: छत्तीसगढ़ में हो रहे विधानसभा चुनाव के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल (Bhupesh Baghel) ने सोमवार को दुर्ग जिले की अपनी पारंपरिक सीट पाटन से कांग्रेस के उम्मीदवार के रूप में अपना नामांकन दाखिल किया। 62 वर्षीय नेता ने दुर्ग कलेक्ट्रेट में नामांकन पत्र दाखिल करने की अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर अपने हैंडल पर पोस्ट कीं और लिखा, "नाम- भूपेश बघेल, विधानसभा क्षेत्र- पाटन, छत्तीसगढ़ महतारी के आशीर्वाद से आज पुनः पाटन विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशी के रूप में नामांकन दाखिल किया है।" बघेल के नामांकन दाखिल करने के दौरान विधानसभा अध्यक्ष चरण दास महंत और गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू उनके साथ थे।

नामांकन दाखिल करने जाने से पहले बघेल ने सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें शेयर कीं, जिनमें उनकी पत्नी भिलाई स्थित अपने आवास पर उनके माथे पर तिलक लगाती नजर आ रही हैं। इन तस्वीरों को X पर शेयर करते हुए बघेल ने लिखा, हर बार वह दिन याद आता है जब पहली बार नामांकन दाखिल करने गया था। आज पाटन विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशी के रूप में नामांकन दाखिल करने भिलाई स्थित निवास से निकला हूं।""

उन्होंने लिखा, "मेरी धर्मपत्नी मुक्तेश्वरी ने हर बार की तरह तिलक किया। आप सबका प्यार मेरा संबल है। छत्तीसगढ़िया स्वाभिमान के लिए, आप सबकी सेवा के लिए सदैव समर्पित रहने का वादा आपसे करता हूं।"

बता दें कि दुर्ग जिले का पाटन, ग्रामीण निर्वाचन क्षेत्र है जिसकी सीमा राजधानी रायपुर से लगती है। बघेल ने इस सीट से पांच बार 1993, 1998, 2003, 2013 और 2018 में विधानसभा चुनाव जीता है। 2008 में वह बीजेपी के विजय बघेल से विधानसभा चुनाव हार गए थे। विजय बघेल भूपेश बघेल के रिश्तेदार हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें