Delhi Election 2025: दिल्ली चुनाव में केजरीवाल को मिला अखिलेश-ममता का साथ, अलग-थलग पड़ी कांग्रेस!

Delhi Assembly Elections 2025: दिल्ली विधानसभा चुनावों से पहले I.N.D.I.A. ब्लॉक की एकता कमजोर होती दिख रही है। ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस (TMC) ने बुधवार (8 मार्च) को 5 फरवरी को होने वाले आगामी चुनावों में आम आदमी पार्टी (AAP) को समर्थन देने की घोषणा की। टीएमसी का यह समर्थन अखिलेश यादव द्वारा AAP को सपोर्ट देने की पेशकश के एक दिन बाद आया है

अपडेटेड Jan 08, 2025 पर 7:36 PM
Story continues below Advertisement
Delhi Election 2025: दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी को I.N.D.I.A. ब्लॉक के कई सहयोगियों का समर्थन मिला है

Delhi Assembly Elections 2025: दिल्ली में विधानसभा चुनाव में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस (TMC) ने भी सत्ताधारी आम आदमी पार्टी (AAP) को समर्थन देने का फैसला किया है। TMC के अलावा समाजवादी पार्टी जैसे I.N.D.I.A. ब्लॉक के दलों ने भी दिल्ली चुनाव में कांग्रेस नहीं, बल्कि AAP प्रमुख अरविंद केजरीवाल को अपना समर्थन देने का ऐलान किया है। इसके अलावा महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के साथ चुनाव लड़ चुके उद्धव ठाकरे की शिवसेना (UBT) ने भी AAP के साथ मिलकर लड़ने की सलाह दी है।

दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल ने बुधवार (8 जनवरी) को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट के जरिए पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को धन्यवाद दिया। अरविंद केजरीवाल ने X पर एक पोस्ट में कहा, "टीएमसी ने दिल्ली चुनाव में आप को समर्थन देने की घोषणा की है। मैं व्यक्तिगत रूप से ममता दीदी का आभारी हूं। धन्यवाद दीदी। आपने हमेशा हमारे अच्छे और बुरे समय में हमारा साथ दिया है और आशीर्वाद दिया है।"

इससे पहले समाजवादी पार्टी (SP) के आम आदमी पार्टी को समर्थन देने की घोषणा के बाद केजरीवाल ने यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव का भी आभार व्यक्त किया था। केजरीवाल ने X पर एक पोस्ट कहा था, "बहुत-बहुत शुक्रिया अखिलेश जी। आपका हमेशा हमें सपोर्ट और साथ रहता है. इसके लिए मैं और दिल्ली की जनता आभारी है।"


चुनाव आयोग ने 7 जनवरी को दिल्ली विधानसभा चुनाव की तारीखों ऐलान किया था। इसे बाद से ही दिल्ली का सियासी पारा हाई चल रहा है। दिल्ली की सभी 70 विधानसभा सीटों पर एक ही चरण में 5 फरवरी को मतदान होगा। जबकि नतीजे 8 फरवरी को घोषित किए जाएंगे।

दिल्ली विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (BJP), आम आदमी पार्टी (AAP) और कांग्रेस के बीच त्रिकोणीय मुकाबला माना जा रहा है। हालांकि, दिल्ली में कौन जीत दर्ज करेगा ये रिजल्ट वाले दिन ही पता चल सकेगा।

कांग्रेस और AAP राष्ट्रीय स्तर पर I.N.D.I.A. ब्लॉक का हिस्सा हैं। लेकिन दिल्ली विधानसभा चुनाव में वे एक-दूसरे के खिलाफ चुनाव लड़ रहे हैं। कांग्रेस राष्ट्रीय राजधानी की सभी 70 विधानसभा सीटों पर भी चुनाव लड़ रही है।

ये भी पढ़ें- Delhi Election 2025: क्या AAP दिल्ली में लगा सकती है हैट्रिक? डालिए एक नजर उसकी ताकत और कमजोरियों पर

Akhilesh

Akhilesh

First Published: Jan 08, 2025 7:26 PM

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।