Get App

Delhi Election 2025: AAP उम्मीदवारों की फाइनल लिस्ट, देखें सभी 70 सीटों पर किसे कहां से मिला टिकट

Delhi Assembly Election: AAP ने पार्टी की अपनी पहली लिस्ट लिस्ट जारी की थी और इसमें मुख्यमंत्री आतिशी, पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल, पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया या दिल्ली के मंत्रियों जैसे सौरभ भारद्वाज, गोपाल राय जैसे बड़े AAP नेताओं के नाम शामिल नहीं थे। AAP ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) और कांग्रेस के छह नेताओं को मैदान में उतारा है, जो हाल ही में केजरीवाल के नेतृत्व वाली पार्टी में शामिल हुए थे

MoneyControl Newsअपडेटेड Jan 02, 2025 पर 8:55 PM
Delhi Election 2025: AAP उम्मीदवारों की फाइनल लिस्ट, देखें सभी 70 सीटों पर किसे कहां से मिला टिकट
Delhi Election 2025: AAP ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) और कांग्रेस के छह नेताओं को मैदान में उतारा है

अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी (AAP) ने फरवरी 2025 में राष्ट्रीय राजधानी में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की आखिरी लिस्ट भी जारी कर दी है। दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और पार्टी प्रमुख अरविंद केजरीवाल नई दिल्ली विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ेंगे, जबकि मुख्यमंत्री आतिशी कालकाजी से मैदान में उतरने को तैयार हैं। दिल्ली सरकार के प्रमुख मंत्रियों को भी प्रमुख निर्वाचन क्षेत्रों में मैदान में उतारा गया है, जिनमें ग्रेटर कैलाश से सौरभ भारद्वाज, बाबरपुर से गोपाल राय और बल्लीमारान से इमरान हुसैन शामिल हैं।

AAP ने पार्टी की अपनी पहली लिस्ट लिस्ट जारी की थी और इसमें मुख्यमंत्री आतिशी, पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल, पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया या दिल्ली के मंत्रियों जैसे सौरभ भारद्वाज, गोपाल राय जैसे बड़े AAP नेताओं के नाम शामिल नहीं थे।

AAP ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) और कांग्रेस के छह नेताओं को मैदान में उतारा है, जो हाल ही में केजरीवाल के नेतृत्व वाली पार्टी में शामिल हुए थे।

BJP, कांग्रेस  से आए इन नेताओं को AAP का टिकट

सब समाचार

+ और भी पढ़ें