Get App

Haryana Election 2024: हरियाणा चुनाव से ठीक पहले जेल से बाहर आया राम रहीम, 4 साल में 15वीं बार मिली पैरोल

Haryana Assembly Elections 2024: डेरा सच्चा सौदा प्रमुख और बलात्कार के दोषी गुरमीत राम रहीम सिंह एक बार फिर हरियाणा विधानसभा चुनाव से ठीक पहले जेल से बाहर आ चुका है। उसे रोहतक की सुनारिया जेल से पैरोल पर रिहा कर दिया गया है। गुरमीत राम रहीम सिंह को 2017 में सजा सुनाई गई थी। वह अपनी दो शिष्याओं से बलात्कार के लिए 20 साल की सजा काट रहा है

Akhileshअपडेटेड Oct 02, 2024 पर 7:36 AM
Haryana Election 2024: हरियाणा चुनाव से ठीक पहले जेल से बाहर आया राम रहीम, 4 साल में 15वीं बार मिली पैरोल
Haryana Chunav 2024: विवादास्पद डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह हरियाणा चुनाव के ठीक पहले पैरोल पर बाहर आ गया है

Haryana Assembly Elections 2024: हरियाणा विधानसभा चुनाव से ठीक पहले डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख और बलात्कार के दोषी गुरमीत राम रहीम सिंह फिर से जेल से बाहर आ चुका है। अपने दो अनुयायियों से रेप के आरोप में 20 साल की सजा काट रहा विवादास्पद राम रहीम सिंह पांच अक्टूबर को हरियाणा में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले पैरोल पर बाहर आया है। सूत्रों ने मंगलवार (1 अक्टूबर) को बताया कि चुनाव आयोग ने शर्तों के साथ डेरा प्रमुख की पैरोल की याचिका को मंजूरी दे दी है। हालांकि, इस बारे में अंतिम फैसला हरियाणा सरकार को करना था।

गुरमीत राम रहीम सिंह ने 20 दिन की पैरोल का अनुरोध किया था। यह अनुरोध पांच अक्टूबर को होने वाले हरियाणा विधानसभा चुनाव से कुछ दिन पहले किया गया। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि आदर्श आचार संहिता लागू होने के कारण डेरा प्रमुख का पैरोल का आवेदन निर्वाचन कार्यालय को भेज दिया गया था। इंडिया टुडे की रिपोर्ट में दावा किया गया है कि मंगलवार को रेप-मर्डर के दोषी डेरा प्रमुख को चुनाव आयोग ने 'इमरजेंसी पैरोल' की मंजूरी दे दी।

रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि चुनाव आयोग ने तीन शर्तों के साथ पैरोल याचिका को मंजूरी दी है। इस अवधि के दौरान हरियाणा में प्रवेश करने पर रोक है। साथ ही वह किसी भी राजनीतिक गतिविधि में शामिल नहीं हो सकता। उसे सोशल मीडिया के माध्यम से भी चुनाव संबंधी गतिविधियों में भाग लेने से बचना होगा।

क्यों मिली पैरोल?

सब समाचार

+ और भी पढ़ें